नगर पालिका खैरागढ़ मे कलेक्टर वर्मा ने लिया बैठक
बैठक में नगर के विकास को लेकर रायशुमारी की गई

नगर पालिका खैरागढ़ मे कलेक्टर वर्मा ने लिया बैठक
बैठक में नगर के विकास को लेकर रायशुमारी की गई
शैलेन्द्र मिश्रा/खैरागढ़:- शहर विकास की परिकल्पना को साकार करने के साथ जिला मुख्यालय के हिसाब से नगर विकास के कार्याें को गति देने कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने नगरपालिका सभागार में नगरपालिका के जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों कर्मचारियों के साथ बैठक कर पालिका के विकास कार्यों पर सहभागिता पर चर्चा की।
बैठक में नपाध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान, नेता प्रतिपक्ष रूपेन्द्र रजक, सभापतिगण शत्रूहन धृतलहरे, दीलिप लहरे, पुरूषोत्तम वर्मा, सुमन पटेल, दीपक देवांगन, सुमित टांडिया नपा सीएमओ प्रमोंद शुक्ला सहित पार्षदगण और नपा अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
कलक्टर चंद्रकांत वर्मा ने इस दौरान नगरपालिका में संचालित कार्यो की जानकारी लेकर विकास कार्यो के अटके, रूके और चल रहे कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने पालिका के जनप्रतिनिधियों से शहर विकास के प्रमुख कार्यो पर चर्चा कर सभी की सहभागिता को अनिवार्य बताते कहा कि नया जिला निर्माण के बाद नगर विकास की परिकल्पना ऐसी होनी चाहिए जो जिले के प्रमुख केन्द्र के रूप में सामने आए।
कलक्टर चंद्रकांत वर्मा ने इस दौरान शहर में क्या कार्य किए जा सकते है। क्या होना चाहिए कौन से कार्यो की स्वीकृति लंबे समय से अटकी है। इसकी जानकारी लेकर सभी के सहयोग से पूरा करने का भरोसा दिलाते सभी जनप्रतिनिधियों की सहभागिता को अनिवार्य बताया।
कलक्टर वर्मा ने जिले के हिसाब से शहर विकास का प्रोजेक्ट बनाने, बेहतर कार्य करने के सुझाव मांगे और इस पर सर्वसम्मति से कार्य करने सभी की सहभागिता को जरूरी बताते कार्य करने कहा। इस दौरान पार्षद खिलेश्वरी पटेल, दिलीप राजपूत, मोनिका रजक, रेखा गुप्ता, पुष्पा सिंदुर, चंद्रशेखर यादव, विनय देवांगन,गिरिजा चंद्राकर, देवीन कोठले, कमलेश कोठले, विकेश गुप्ता, दयाराम पटेल, सहित नपा कर्मी राजेश तिवारी, मनोज शुक्ला, टोडर सिंह, लेखापाल दुष्यंत कुमार अन्य मौजूद रहे।
