Uncategorizedआपकी - सिटीकृषिक्राइमखेलखैरागढ़-छुईखदान- गंडईचुनावछत्तीसगढ़जुर्मटेक्नोलॉजीदेशधर्मनगरीय प्रशासनपुलिसप्रधानमंत्री आवासमनोरंजनराजनीतिविज्ञानविदेशव्यापारशिक्षास्वच्छत भारतहेल्थ

बजट सत्र को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा बयान

ऐतिहासिक होगा छत्तीसगढ़ का बजट, महतारी वंदन योजना को लेकर भी बड़ा बयान दिया।

Khabar Khairagariya

 

बजट सत्र 2024 : वित्त मंत्री ने ओपी चौधरी ने कहा-

ऐतिहासिक होगा छत्तीसगढ़ का बजट, महतारी वंदन योजना को लेकर भी बड़ा बयान दिया।

शैलेन्द्र मिश्रा/रायपुर:- बजट सत्र (CG BUDGET SESSION 2024) को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का बयान सामने आया है, उन्होंने बताया कि विधानसभा कार्यमंत्रणा समिति के द्वारा तय किया गया है कि 9 तारीख को 12:30 बजे बजट प्रस्तुत किया जाएगा, ये छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक बजट होगा, छत्तीसगढ़ के विकास को ऊंचाई पर पहुंचाने वाला बजट होगा. उन्होंने बताया कि तृतीय अनुपूरक आज प्रस्तुत किया गया है, जिसमें जनता के अपेक्षाओं के अनुरूप मोदी की गारंटी की दृष्टि से प्रावधान किए गए हैं।

महतारी वंदन योजना के तहत पंजीयन की प्रक्रिया आज से शुरु हो गई है, इसे लेकर वित्त मंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी के तहत छत्तीसगढ़ की माताओं के लिए क्रांतिकारी कदम उठाया गया है, भाजपा की साय सरकार ने महतारी वंदन योजना को लागू करने का निर्णय लिया इसके तहत हमारी माता-बहनों को प्रत्येक वर्ष 12 हजार रुपये मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि माताओं-बहनों के हाथ में पैसे जाने से महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा यह पैसे बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण में खर्च होंगे। दूरगामी परिणाम के तहत इस योजना को लागू किया गया है, यह क्रांतिकारी योजना साबित होगी।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!