Uncategorizedआपकी - सिटीकृषिक्राइमखेलखैरागढ़-छुईखदान- गंडईचुनावछत्तीसगढ़जुर्मटेक्नोलॉजीदेशधर्मनगरीय प्रशासनपुलिसप्रधानमंत्री आवासभूमिपूजनमतदानमनोरंजनराजनीतिविज्ञानविदेशव्यापारशिक्षास्वच्छत भारतहेल्थ

पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर दिए सख्त निर्देश 

बैठक में पुलिस अधीक्षक  द्वारा क्राईम मीटिग को लेकर अपराध नियत्रंण एवं लंबित मामलो की गहनता से समीक्षा की

Khabar Khairagariya

 

पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने  विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर दिए सख्त निर्देश

बैठक में पुलिस अधीक्षक  द्वारा क्राईम मीटिग को लेकर अपराध नियत्रंण एवं लंबित मामलो की गहनता से समीक्षा की

शैलेन्द्र मिश्रा/ खैरागढ़:-  पुलिस अधीक्षक कार्यालय  में पुलिस अधीक्षक  त्रिलोक बंसल द्वारा अति0पुलिस अधीक्षक  नेहा पाण्डेय, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खैरागढ़  लालचंद मोहले व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गण्डई प्रषांत खाण्डे की उपस्थिति में जिले के थाना/चौकी प्रभारियों की मींटिग लेकर अपराध नियत्रंण एवं लंबित मामलो की गहनता से समीक्षा की गई।

अपराध रोकने एवं असामाजिक गतिविधियों पर नियत्रंण हेतु सख्त दिषा निर्देष दिया गया। अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने एवं समंस/वारंटो की तमीली पर विषेष बल दिया गया। थानो में लंबित अपराध, मर्ग, एवं षिकायतों के शीघ्र निराकरण हेतु हिदायत दिया गया। थानो मे दर्ज गुम इंसान के प्रकरणों में गंभीरता से जांच कर गुम इंसानो की पता तलाष करने निर्देषित किया गया।

अपराधों के रोकथाम हेतु अधिक से अधिक माईनर एक्ट की कार्यवाही कर जुऑ,अवैध शराब बिक्री, दवाईयां नषाखोरी पर नियंत्रण करने थाना प्रभारियों को निर्देष दिया गया। थानो में लगे हुए कैमरा के उचित रख-रखाव हेतु एवं थाना प्रभारियों को जनता में महिला एवं बच्चो के विरूद्ध अपराध, सायबर अपराध ,सामाजिक बुराईयों के प्रति जागरूक करने तथा षिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए चलित थाना व विभिन्न ग्रामों में सामुदायिक पुलिसिंग चलाये जाने के लिए हिदायत दिया गया। क्राईम मीटिग में जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के समस्त थाना चौकी प्रभारी खैरागढ़ ठेलकाडीह, छुईखदान,गण्डई, गातापार, मोहगांव, साल्हेवारा, बकरकटृटा, जालबॉधा उपस्थित थे।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button