कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में मिले 808 आवेदन, 487 प्रकरणों का हुआ त्वरित निराकण
लंबित प्रकरणों का जल्द निराकरण करे अधिकारी कलेक्टर के निर्देश

कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में मिले 808 आवेदन, 487 प्रकरणों का हुआ त्वरित निराकण
लंबित प्रकरणों का जल्द निराकरण करे अधिकारी कलेक्टर के निर्देश
शिविर में दिव्यांगों को मिली बैटरी चलित ट्राईसायकिल
शैलेन्द्र मिश्रा /खैरागढ़:- जिला स्तरीय समस्या निवारण शिविर मे जिला प्रशासन को में मिले कुल 808 आवेदनों से 487 आवेदनों का तत्काल शिविर में ही निराकरण किया गया। जिला स्तर पर तीन शिविरों मे राजस्व मंडल, तहसील स्तर के बाद जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया । शिविर मे मिले 381 आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को भेज कर उसके त्वरित निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा ने दिए है। इस दौरान शिविर में आए तीन दिव्यांगों को बैटरी चलित ट्राईसाइकिल प्रदान किया गया। जिला स्तरीय शिविर में भी आमजन की समस्याओं का निपटारा किया गया। जिला कार्यालय परिसर मे आयोजित शिविर में आये आवेदकों से कलेक्टर वर्मा ने खुद चर्चा की। और मौके पर मौजूद राजस्व विभाग के अधिकारियों को प्राप्त हुए आवेदनों का निराकरण करने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कार्यालय में आयोजित तीसरे शिविर में कुल 116 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी 7, अनुविभागीय अधिकारी छुईखदान 1, तहसीलदार खैरागढ़ 28, तहसीलदार छुईखदान 2 एवं तहसीलदार गण्डई के नाम 1 आवेदन, जलसंसाधन विभाग को 3, कृषि विभाग को 9, समाज कल्याण विभाग को 4, लोक निर्माण विभाग को 2, श्रम विभाग को 1.नगर पालिका परिषद खैरागढ़ को 7, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग 3, विद्युत विभाग 2, खेल विभाग को 1, वन विभाग को 2, जनपद पंचायत छुईखदान को 2, जनपद पंचायत खैरागढ़ को 2 आवेदन शामिल है। जिसमें से 17 आवेदनों का तत्काल शिविर में ही निराकरण किया गया। जबकि 99 आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया है, जो उक्त प्रकरणों की जांच कर निराकरण करेंगे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर दशरथ राजपूत, नेहा कपूर, एसडीएम रेणुका रात्रे सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने सौंपी मोटराइज्ड ट्राई साइकिल की चाबी
कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा के हाथो जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में बैटरी चालित ट्राई साइकिल पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे। कलेक्टर वर्मा ने सलोनी के दिव्यांग जागेश वर्मा, प्रकाशपुर के रामरतन कुरें और भोथी के महेन्द्र कुमार जांगडे को चाबी सौंपकर मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान किया। कलेक्टर ने तीनों से नाम पूछा और कामकाज के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने शासन एवं कलेक्टर वर्मा का आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की और बताया कि अब वह अपने गांव में कहीं भी आ जा सकते है। पहले आने-जाने के लिए परिजन या किसी व्यक्ति का सहारा लेना पड़ता था। बताया कि अपने हिसाब से वे जल्द ही कोई कामकाज करेंगे।उप संचालक समाज कल्याण गणेश राम वर्मा ने बताया कि तीनों दिव्यांगो को इसलिए ऑटोमेटिक ट्रायसायकल समाज कल्याण विभाग दवारा दी गई है। ताकि वे अपने रोजमर्रा के काम सरलता से कर सकें।

