जिले में चोरी के 9 मामलो का पुलिस ने किया खुलासा, नाबालिग सहित आठ आरोपी गिरप्तार,
नगदी, गहने धान, बाइक सहित 6 लाख का सामान बरामद, चोरो के साथ सामान खरीदने वाले भी शामिल

जिले में चोरी के 9 मामलो का पुलिस ने किया खुलासा, नाबालिग सहित आठ आरोपी गिरप्तार,
नगदी, गहने धान, बाइक सहित 6 लाख का सामान बरामद, चोरो के साथ सामान खरीदने वाले भी शामिल
शैलेन्द्र मिश्रा/खैरागढ़ :- जिले के खैरागढ़, जालबांधा सहित गातापार थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों के मामले मे पुलिस ने बड़ी सफलता दर्ज करते 8 आरोपियों को गिरप्तार करने के साथ उनके पास से छह लाख रू से अधिक के चोरी के गहने, नगदी, धान और मोटर साइकल बरामद की है । मामले का खुलासा करते एसपी त्रिलोक बंसल ने बताया कि सुने मकानों में दिनदहाड़े चोरी करने वाले सभी आरोपी बिना रेकी किए ही ऐसे घरो को टारगेट करते थे जहाँ ताला लगा होता था। पुलिस ने चोरी के 9 मामलो को खुलासा किया है।

इसमे गिरतार आरोपियों में अभिषेक साहू, 18 वर्ष, मकसूदन साहू 20 वर्ष, अजय सेन 19 साल धनेश्वर उर्फ पिंटू साहू 19 साल चारो आरोपी ब्लाक के करमतरा निवासी है। पुलिस ने इस आरोपियों के अलावा इनसे चोरी का सामान खरीदी करने वालो मे खैरागढ़ निवासी गौतम जैन 36 वर्ष, अश्वन धनगर 33 साल बिजलदेही निकेश विश्वकर्मा 21 साल कोहका भिलाई को भी गिरतार किया है। गिरप्तार आरोपियों मे एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों ने खैरागढ़ थाना क्षेत्र के खैरखना, पेन्ड्री, गाड़ाडीह, मंदराकुही, देवारी भाठ, गातापार थाना के बैगाटोला, पुलिस चौकी जालबांधा अंतर्गत राहूद, शनिमंदिर जालबांधा और पवनतरा इलाके में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था । सभी चोरी के मामले इसी साल में दर्ज किए गए थे। लगातार चोरी की घटनाओं की जांच में सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस की ग्रामीण क्षेत्रों मे जारी कम्यूनिटिंग पुलिस से बड़ा फायदा मिला और संदेही अभिषेक साहू को गिरतार कर पुछताछ हुई तो सिलसिलेवार घटनाओं की कलई खुल गई । आरोपियों के पास से पुलिस ने सोने का हार, 3 मंगलसुत्र, 2 पत्ती, 2 लाकेट, तीन बाली, 10 गेंहू दाना, दो झुमका, 12 नग चांदी की पायल, तीन करधन, 13 बिछिया, बालखुल, चाबी गुच्छा, चांदी की चैन, बालक्लीप, 24 कटटा धान, 2 मोटर सायकल, एक रेंजर सायकल, नगदी 26 हजार रू, एक मोबाइल चांदी का कड़ा कुल 6 लाख रू का सामान जप्त किया गया है । अपराध मे शामिल एक आरोपी कूछ दिन पहले ही राजनांदगांव पुलिस के हत्थे चढ़ा जो जेल में है। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने बताया कि आरोपियों से खैरागढ़ जिले से सटे दुर्ग और अन्य जिलो में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की सूचना आई है । सरहदी थानो से इसकी तस्दीक कराई जा रही है। संपूर्ण कार्यवाही को अंजाम देने वाले प्रशिक्षु डीएसपी प्रतिभा लहरे, थाना प्रभारी राजेश देवदास, सउनि वीरेन्द्र चंद्राकर, साइबल सेल प्रभारी टैलेश सिंह, प्रआ सियाराम धुर्वे, रघुनाथ सिदार, सुरज शर्मा केशव चंद्रवंशी और डोमार सिंह को एसपी ने इनाम देने की घोषणा की है ।
