जिले में सरकारी विभागों के ऊपर 14 करोड़ का बिजली बिल बकाया विद्यूत मंडल ने जारी किया नोटिस
नगरीय निकायों, जनपदो, स्वास्थ्य, शिक्षा और पुलिस विभाग के बिल पेंडिंग

जिले में सरकारी विभागों के ऊपर 14 करोड़ का बिजली बिल बकाया विद्यूत मंडल ने जारी किया नोटिस
नगरीय निकायों, जनपदो, स्वास्थ्य, शिक्षा और पुलिस विभाग के बिल पेंडिंग
विभाग ने दिया बिजली काटने का दिया गया अल्टीमेटम
शैलेन्द्र मिश्रा/खैरागढ़ :- खैरागढ़ जिले में शासकीय विभागों का बिजली बिल समय पर नहीं जमा नहीं होने के चलते इन विभागों के ऊपर 14 करोड़ रू से अधिक के बिल पेडिंग पड़े है । शासकीय विभागा में सबसे ज्यादा बकाया ग्राम पंचायतों के नल जल कनेक्शन का है। इसके बाद ग्राम पंचायतों में जलने वाली बत्ती का भी बिल बकाया है। इसके अलावा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जनपद पंचायत में बिल बकाया है। बिल जमा करने के लिए बिजली विभाग द्वारा नोटिस थमाकर कनेक्शन काटे जाने का अल्टीमेटम दिया गया है। जिले में शासकीय कार्यालयों का बिल कई माह से लंबित है। इसमें नगर पालिका, पंचायत से लेकर पुलिस विभाग, जेल विभाग, वन विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समेत करीब 36 विभाग शामिल है। इन विभागों के ऊपर बकाया बिल करीब 13 करोड 90 लाख है, हर माह बिजली विभाग द्वारा बिल भुगतान करने के लिए नोटिस थमाया जा रहा है। बिजली विभाग द्वारा विभागों को बकाया भुगतान के लिए पत्र जारी किया गया है। विभागों द्वारा शासन से राशि प्राप्त होने पर ही भुगतान किया जाता है। ऐसे में बिजली बिल की राशि करोड़ो में पहुंच गया है। बिजली विभाग द्वारा जिन विभागों का बिजली बिल बकाया है. उन्हें लगातार नोटिस भेजा जा रहा है। पूरे जिले में शासकीय कार्यालयों में 13 करोड़ 90 लाख 56 हजार 928 रुपए का बकाया है।
निजी संस्थानो भवनो और हितग्राहियो से हर माह हो रही सख्ती से वसूली
बिजली विभाग शासकीय विभागों से बिल वसूलने में भले ही पीछे है। लेकिन जिले के निजी बिजली उपभोक्ताओ और निजी संस्थानों से बकाया वसूलने मे विभाग पीछे नही है। निजी हितग्राहियो के बिल पेडिंग होने पर विभागीय कार्यवाही भी त्वरित रूप से होती है । ऐसे में निजी संस्थानो भवनो के साथ उपभोक्ताओं को हर माह अपना बिल जमा कराना पड़ रहा है। बिल में देरी पर विभागीय कर्मचारी त्वरित रूप से कनेक् शन काटने की कार्यवाही भी करते है। ऐसे मे शासकीय विभागों पर करोड़ो के बकाया बिलो पर कार्यवाही करने विभाग भी कोई दिलचस्पी नही दिखा रहा है ।
इन विभागों में बकाया है बिल
नगरीय निकाय नल जल-27361632/-
पुलिस विभाग-16771130/-
नगरी निकाय सड़क बत्ती-7313461/-
ग्राम पंचायत नल जल-6158042/-
नगरी निकाय नगर पालिका-
5982816/- चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग-5568532/-
स्कूल शिक्षा विभाग-2731639/-
महिला एवं बाल विकास-2662944/-
जल संसाधन विभाग-1956883/
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग-1927450/-
वन विभाग -1148566/-
ज्यादा बकाया होने पर प्रतिमाह में बिल जमा करने के लिए पत्र जारी किया गया जा रहा है। फरवरी माह में जिन विभागों ने बिल जमा नहीं किया है, उन्हें रिमांइडर पत्र जारी किया जाएगा।
छगन शर्मा कार्यपालन अभियंता छग विद्युत मंडल खैरागढ़



