एक दिवसीय मानस महोत्सव में सलगापाट पहुँचे जि॰पं॰ उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह

एक दिवसीय मानस महोत्सव में सलगापाट पहुँचे जि॰पं॰ उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह
शैलेन्द्र मिश्रा/खैरागढ़ :- ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम सलगापाट में समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में एकदिवसीय मानसगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य व राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह उपस्थित हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू ने की।

प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया गया ततपश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिपं. उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि रामायण एक ऐसा ग्रंथ है, जिससे हमें जीवन के गुण सीखने को मिलते हैं। उन्होंने इस सुंदर आयोजन के लिए समस्त ग्रामवासियों को धन्यवाद दिया। इसी कड़ी में केसीजी जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति में रामायण मानस मण्डली महत्वपूर्ण स्थान रखती है। यह हमारी संस्कृति की धरोहर है। रामायण मानस मंडलियां प्रदेश में प्रभु श्री राम के आदर्शो और उनके जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है।कार्यक्रम में कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियों से पूरा माहौल भक्तिमय हुआ। इस दौरान सरपंच गोपाल साहू, जीवन यादव, आशाराम मंडावी, कैलाश साहू सहित समस्त ग्रामीणजन उपस्थित थे।
