Uncategorizedआपकी - सिटीकृषिक्राइमखेलखैरागढ़-छुईखदान- गंडईचुनावछत्तीसगढ़जुर्मटेक्नोलॉजीदेशधर्मनगरीय प्रशासनपुलिसप्रधानमंत्री आवासभूमिपूजनमतदानमनोरंजनराजनीतिविज्ञानविदेशव्यापारशिक्षास्वच्छत भारतहेल्थ

लोकसभा चुनाव 190 मतदान केन्द्रों मे होगी वेबकास्टिंग,

13 केन्द्रों की कमान संभालेंगी महिला कर्मचारी

Khabar Khairagariya

 

लोकसभा चुनाव 190 मतदान केन्द्रों मे होगी वेबकास्टिंग,

13 केन्द्रों की कमान संभालेंगी महिला कर्मचारी

 

शैलेन्द्र मिश्रा/खैरागढ़ :- लोकसभा चुनाव के दौरान खैरागढ़ जिले मे शामिल कुल 380 मतदान केन्द्रों में से 190 केन्द्रों मे मतदान के दौरान वेबकास्टिंग की जाएगी। इसकी तैयारी सहित मतदान केन्द्रों के चिन्हांकन का कार्य जल्द पूरा होने वाला है। इसमे खैरागढ़ विधानसभा मे आने वाले 283 मतदान केन्द्रों में से 141 केन्द्रों और डोंगरगढ़ विधानसभा के जिले मे आने वाले 97 मतदान केन्द्रों में से 49 केन्द्रों को वेबकास्टिंग के लिए शामिल किया गया है। चुनाव के दौरान जिले भर के 15 से अधिक मतदान केन्द्रों को आदर्श, संगवारी, दिव्यांग, युवा कर्मियों के द्वारा प्रबंधित किया जाएगा। संगवारी मतदान केन्द्रों को पिंक बुथ बनाकर इसका संचालन महिला कर्मियों से कराया जाएगा ।

महिला कर्मी संभालेंगी 13 केन्द्रों की कमान

लोकसभा चुनाव के दौरान जिले के 13 मतदान केन्द्रों का पूरा जिम्मा महिला कर्मी संभालेंगी । विधानसभा चुनाव के दौरान भी इस तरह की व्यवस्था बनाई गई थी। विधानसभा चुनाव के पूर्व खैरागढ़ विधानसभा में महिला कर्मचारियो की तैनाती चुनाव मे नही की जाती थी। विधानसभा चुनाव में पहली बार महिला कर्मियों को भी चुनाव मे मोर्चा संभालने की तैयारी प्रशिक्षण के बाद दस केन्द्रों को पूरी तरह महिला कर्मचारियो द्वारा ही मतदान का जिम्मा दिया गया था। लोकसभा चुनाव मे भी खैरागढ़ विधानसभा के दस और डोंगरगढ़ विधानसभा मे आने वाले 97 केन्द्रों में से तीन मतदान केन्द्रों का जिम्मा फिर से महिला कर्मचारियो को दिया जाएगा। यहाँ पूरा मतदान कार्य महिला कर्मी ही संभालेंगी। इसके अलावा दिव्यांग कर्मियों द्वारा एक मतदान केन्द्र का संचालन किया जाएगा। युवा कर्मियों द्वारा भी एक मतदान केन्द्र मे मतदान प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। खैरागढ़ विधानसभा में 4 मतदान केन्द्र आदर्श बनाए जाएगें ।

जिले मे 818 मतदाता घर बैठे डाल सकेंगे अपना वोट

लोकसभा चुनाव के दौरान खैरागढ़ जिले में कुल 818 मतदाता 85 वर्ष से अधिक उम्र के है। ऐसे मतदाता चुनाव आयोग के निर्देशानुसार घर बैठे भी अपना मतदान कर सकेगें। इसके लिए उन्हे आवेदन करना होगा। आवेदन जमा होने के बाद इसके लिए निर्वाचन आयोग अपनी तैयारी करेगा। खैरागढ़ विधानसभा मे ऐसे मतदाताओ की संख्या 629 और डोंगरगढ़ विधानसभा के 97 केन्द्रों मे 189 मतदाता 85 वर्ष से अधिक उम्र के है। जिले में 89 सर्विस मतदाता भी शामिल है। इसके अलावा दिव्यांग मतदाताओ की संख्या भी जिले में 1882 है। इसमे खैरागढ़ विधानसभा में 1371 और डोंगरगढ़ के 97 केन्द्रों में 511 मतदाता शामिल है ।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!