Uncategorizedआपकी - सिटीकृषिक्राइमखेलखैरागढ़-छुईखदान- गंडईचुनावछत्तीसगढ़जुर्मटेक्नोलॉजीदेशधर्मनगरीय प्रशासनपुलिसप्रधानमंत्री आवासभूमिपूजनमतदानमनोरंजनराजनीतिविज्ञानविदेशविद्युत विभागव्यापारशिक्षास्वच्छत भारतहेल्थ

जिले मे अब प्री पेड मीटर से होगी बिजली बिल की वसूली

विद्युत कनेक्शनों में लगेंगे स्मार्ट मीटर, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

Khabar Khairagariya

 

जिले मे अब प्री पेड मीटर से होगी बिजली बिल की वसूली

विद्युत कनेक्शनों में लगेंगे स्मार्ट मीटर, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया

बैलेंस खत्म होते ही बिजली की सप्लाई हो जाएगी बंद

 

शैलेन्द्र मिश्रा/खैरागढ़ :- विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जल्द ही सभी बिजली कनेक्शन में स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी कर चुकी है। प्रदेश स्तर पर टेंडर की प्रक्रिया होने के बाद खैरागढ़ जिले में मई माह से स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रदेश के बड़े शहरों में यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। खैरागढ़ जिले में तकरीबन सवा लाख बिजली कनेक्शन है। विद्युत वितरण कंपनी के अफसरों से मिली जानकारी अनुसार पहले चरण में स्मार्ट मीटर ट्रांसफार्मर व शासकीय कार्यालयों में लगाए जाएंगे। दूसरे चरण में घरेलू कनेक्शन और तीसरे चरण में गैर घरेलू और कार्मिशियल कनेक्शनों में प्री पैड मीटर लगाए जाएंगे। इस मीटर के लगने के बाद स्पॉट रीडिंग की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। इससे स्पॉट बिलिंग का झंझट खत्म हो जाएगा। मोबाइल को रिचार्ज कराने जैसे ही बिजली बिल के लिए पहले से घर कीखपत और बिल के आधार पर पहले ही रिचार्ज कराना पड़ेगा ।

बिल पटाने व वसूलने का झंझट खत्म

स्मार्ट मीटर प्री-पैड होंगे। मोबाइल सिम की तरह ही पहले रीचार्ज करना पड़ेगा। ऐसे में हर महीना बिजली बिल पटाने और वसूली की समस्या ही नहीं होगी। बिजली की खपत के हिसाब से पहले ही प्लान के अनुसार राशि का भुगतान करना होगा। राशि खत्म होते ही कंपनी द्वारा बिजली सप्लाई रोक दी जाएगी।

कई तरह की सुविधाएं मिलेगी

स्मार्ट मीटर को मोबाइल सिम की तरह पहले रिचार्ज कराना होगा। स्मार्ट मीटर से बिजली की कही भी हो रही बिजली की चोरी आसानी से पकड़ में आ जाएगी। प्री पेड मीटर घर के अलावा संबंधित इलाके के ट्रांसफार्मर, सेक्टर, और सब स्टेशन में भी लगे होंगे । इससे पूरे इलाके की खपत एकसाथ सभी जगह मिलेगी। रीडिंग अलग अलग होने से क्षेत्र के हिसाब से चोरी को पकड़ने में आसानी होगी । इसके चलते हर माह रीडिंग व बिलिंग की जरूरत नहीं होगी। कोई बकायादार नहीं रहेंगे। राजस्व की बढ़ोतरी होगी। मीटर व बिजली खपत की जानकारी उपभोक्ता को मोबाइल ऐप से मिल जाएगी। रीचार्ज और बैलेंस संबंधी कार्य भी हो जाएंगे। लाइन लॉस मेंकमी आएगी। मेटेनेंस में भी आसानी होगी।

जिले में जल्द होगी शुरूआत

स्मार्ट मीटर लगाने के लिए तैयारी शुरू हो गई है। खैरागढ़ जिले में मई से प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है। स्मार्ट मीटर लग जाने से बिजली चोरी और बिल की वसूली के झंझट से मुक्ति मिलेगी।

छगन शर्मा

(ई ई) छ॰ग॰वि॰मं॰

खैरागढ़


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!