Uncategorizedआपकी - सिटीकृषिक्राइमखेलखैरागढ़-छुईखदान- गंडईचुनावछत्तीसगढ़जुर्मटेक्नोलॉजीदेशधर्मनगरीय प्रशासनपुलिसप्रधानमंत्री आवासभूमिपूजनमतदानमनोरंजनमौसम विभागराजनीतिविज्ञानविदेशविद्युत विभागव्यापारशिक्षास्वच्छत भारतहेल्थ

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने जारी की 10 जिलों में झमाझम बारिश की चेतावनी

9 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Khabar Khairagariya

 

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने जारी की 10 जिलों में झमाझम बारिश की चेतावनी, 9 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट 

शैलेन्द्र मिश्रा/रायपुर:- मौसम विभाग ने बढ़ती गर्मी के बीच राहत देने वाली खबर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके मुताबिक ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने 9 अप्रैल को भी कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, राजनंदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली में झमाझम बारिश और महासमुंद जिले में धूल भरी आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है। 


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!