Uncategorizedआपकी - सिटीकृषिक्राइमखेलखैरागढ़-छुईखदान- गंडईचुनावछत्तीसगढ़जुर्मटेक्नोलॉजीदेशधर्मनगरीय प्रशासनपुलिसप्रधानमंत्री आवासभूमिपूजनमतदानमनोरंजनमौसम विभागराजनीतिविज्ञानविदेशविद्युत विभागव्यापारशिक्षास्वच्छत भारतहेल्थ

शिक्षा का अधिकार: अंतिम तिथि 15 अप्रैल, प्रवेश पाने मची हुई है होड़

निजी स्कूलों में आरक्षित 585 सीटों के लिए मिल चुके 9885 आवेदन

Khabar Khairagariya

 

शिक्षा का अधिकार: अंतिम तिथि 15 अप्रैल, प्रवेश पाने मची हुई है होड़

निजी स्कूलों में आरक्षित 585 सीटों के लिए मिल चुके 9885 आवेदन

 

शैलेन्द्र मिश्रा/खैरागढ़:- जिले के 74 प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी, केजी वन और क्लास वन के कुल 585 सीटों में आरक्षित गरीब बच्चों को एडमिशन दिया जाना है। रिजर्व सीट संख्या से ज्यादा आवेदन आने की स्थिति में बच्चों को प्रवेश: लॉटरी के माध्यम से दिया जाएगा। 20 मई से लॉटरी व स्कूल आबंटन की प्रक्रिया शुरू होगी। शिक्षा के अधिकार के तहत चिन्हांकित स्कूलों में एडमिशन दिलाने के लिए इस बार भी अभिभावकों को ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी गई है।

 

शिक्षा के अधिकार के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू हो गई है। अभी 5 दिन शेष बचे हैं। आवेदनों की स्कूटनी होगी। इसमें पात्र मिले बच्चों के नाम लॉटरी निकालकर तय किए जाएंगे। हालांकि किसी स्कूल में सीट संख्या से कम आवेदन आने पर लॉटरी की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। लॉटरी में मनपसंद स्कूल में प्रवेश से छूटे छात्रों को ऑनलाइन आवेदन के दौरान विकल्प के तौर पर जिन अन्य स्कूलों के नाम का चयन किया गया होगा, वहां सीट खाली रहने पर प्रवेश मिलेगा। अगर वहां भी सीटे भर जाएंगी, तब उस स्थिति में द्वितीय चरण में प्रवेश के लिए एक और मौका मिलेगा। हालांकि इसमें मनचाहा स्कूल नहीं मिलेगा। प्रथम चरण के बाद किसी स्कूल में अगर सीट खाली रह जाएंगी तो यहां के लिए दोबारा आवेदन करना होगा

खैरागढ़. जिले के प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा के अधिकार के तहत रिजर्व सीटों में अपने बच्चों को नि:शुल्क प्रवेश दिलाने पालक उमड़ पडे़ हैं। जिले में ऐसे 74 स्कूलों मे शासन द्वारा निर्धारित 585 सीटें आरक्षित की गई हैं। इसके लिए जारी आवेदन प्रक्रिया के तहत अब तक ही 9885 आवेदन जमा किए जा चुके हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित है। इसके चलते अभी भी अभिभावकों के पास आवेदन जमा करने का मौका है।

ऐसे कर सकते हैं आरटीई में आवेदन

शिक्षा के अधिकार के तहत प्रवेश के लिए जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता, अभिभावक का पहचान पत्र, बीपीएल सूची में नाम, जाति प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज होने चाहिए। अगर कोई छात्र दिव्यांग है तो उसके लिए उसके पास सरकारी अस्पताल से 40 प्रतिशत मानसिक या शारीरिक रूप से विकलांग प्रमाण पत्र, सीडब्लूसी प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज होने आवश्यक है। वहीं एक व्यक्ति एक ही आवेदन भर सकता है।

इस तरह समझे आरटीआई प्रवेश प्रक्रिया

प्रथम चरण- छात्र पंजीयन 15 अप्रैल तक

– दस्तावेजों की जांच 18 अप्रैल से 17 मई तक

-लाटरी व स्कूल आबंटन 20 से 30 मई तक

-स्कूलों में दाखिला 1 जून से 30 जून।

 

द्वितीय चरण- नवीन स्कूल पंजीयन व सत्यापन 15 से 30 जून

-छात्र पंजीयन (ऑनलाईन आवेदन) 1 से 8 जुलाई

-दस्तावेजों की जांच -9 से 15 जुलाई

-लॉटरी व स्कूल आवंटन 17 से 20 जुलाई

-स्कूलों में दाखिला 22 से 31 जुलाई


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!