Uncategorizedआपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडईचुनावछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशधर्मपुलिसमतदानराजनीतिविज्ञानविदेशव्यापारशिक्षास्वच्छत भारतहेल्थ

विधानसभा मे जोर पकड़ रहा चुनाव प्रचार

भाजपा को मोदी की गारंटी पर भरोसा, कांग्रेस को भूपेश की जीत की पूरी आस

Khabar Khairagariya

 

विधानसभा मे जोर पकड़ रहा चुनाव प्रचार

भाजपा को मोदी की गारंटी पर भरोसा,

कांग्रेस को भूपेश की जीत की पूरी आस

 

शैलेन्द्र मिश्रा/खैरागढ़ :- लोकसभा चुनाव में प्रचार अभियान अब जोर पकड़ रहा है। खैरागढ़ विधानसभा मे पार्टी संगठन के साथ प्रत्याशी भी सक्रियता के साथ जीत की रणनीति बनाते दिख रहे है। खैरागढ़ विधानसभा मे भाजपा मोदी के भरोसे तो कांग्रेस भूपेश के भरोसे पर चुनाव लड़ है। चुनाव प्रचार मे दोनो दल दीवार लेखन में सबसे ज्यादा तेज है लेकिन बैनर पोस्टर के मामले में दोनो दलों की ओर से माहौल नही बन पाया है। भाजपा को मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा है संगठन स्तर मंडल, बूथ को साधने की रणनीति के तहत काम हो रहा है। पदाधिकारी कार्यकर्ता बूथों मे कमान संभाल रहे है। इधर कांग्रेस मे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रत्याशी बनाए जाने के बाद सक्रियता तो दिख रही है लेकिन संगठन स्तर पर प्रचार अभियान मे अपेक्षाकृत तेजी नही आ पाई है। हालंकि चुनाव को 15 दिन बाकी है ऐसे मे नवरात्रि के बाद अभियान गति पकड़ सकता है। चार माह पहले हुए विधानसभा चुनाव मे यहाँ कांग्रेस भाजपा मे कड़ी टक्कर हुई थी । हालंकि जीत कांग्रेस के पक्ष मे गई। लेकिन जीत और हार के बाद अब माहौल बदला हुआ है।

भाजपा को मोदी की गारंटी पर जीत का भरोसा

विधानसभा में भाजपा प्रदेश में सरकार बनने के बाद उत्साहित है। केन्द्र सरकार और मोदी की गारंटी पर भाजपा को पूरा भरोसा दिख रहा है। प्रदेश सरकार के तीन माह के कार्यकाल की उपलब्धियों के साथ मोदी की गारंटी के सहारे भाजपा विधानसभा मे जीत की नैया पार करने में जुटी है। भाजपा पिछले पांच साल के कांग्रेस कार्यकाल मे हुए भ्रष्टाचार, गड़बड़ी को बड़ा मुददा बना रही है ताकि भूपेश बघेल से पार पाया जा सके ।

भूपेश सरकार के अभूतपूर्व फैसले पर टिकी कांग्रेस

पिछले पांच साल प्रदेश मे सत्ता संभालने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल मे खैरागढ़ जिला निर्माण की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई । विभिन्न इलाको में कालेज, तहसील निर्माण, स्कूलो की बड़ी मांग पूरा होने से कांग्रेस को इसका फायदा सीधे मिलने की उम्मीद में कांग्रेसी उत्साहित है। भूपेश बघेल खुद दो बार विधानसभा का दौरा कर चुके है। कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने पदाधिकारियोकार्यकर्ताओं को चार्ज कर जीत की रणनीति बता चुके है तो दूसरी ओर कांग्रेस सरकार मे कर्जा माफी, समर्थन मूल्य, न्याय योजना से मिले फायदे गिनाने में भी पीछे नही है।

कांग्रेस का नफा नुकसान

कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के चलते कांग्रेस में उत्साह है। गूटीय लड़ाई छोड़ सभी एकजूट होकर कर रहे काम, भूपेश सरकार मे जिला निर्माण सहित विभिन्न पूरानी मांगों को पूरा होने से फायदे की उम्मीद, संगठन स्तर पर कांग्रेस की संक्रियता कम, विधानसभा चुनाव में मिली लीड का फायदा, भूपेश खुद संभाल रहे चुनावी कमान, I

­भाजपा का नफा नुकसान 

भाजपा मोदी की गारंटी, प्रदेश मे साय सरकार के तीन माह के कार्यकाल को सामने रखकर चल रही । पदाधिकारी मंडल और बुथ स्तर पर सक्रिय, मोदी के नाम पर जीत की उम्मीद, प्रत्याशी के साथ जिला संगठन भी सक्रियता से जूटा ।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!