Uncategorizedआपकी - सिटीकृषिक्राइमखेलखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़जुर्मटेक्नोलॉजीदेशधर्मनगरीय प्रशासनपुलिसप्रधानमंत्री आवासभूमिपूजनमतदानमनोरंजनराजनीतिविज्ञानविद्युत विभागव्यापारशिक्षास्वच्छत भारतहेल्थ

हाइटेंशन तार हटाने दो माह पहले कर दिया नगरपंचायत ने भुगतान, बिजली विभाग ने नही किया काम

अटक गया भवन निर्माण

Khabar Khairagariya

 

हाइटेंशन तार हटाने दो माह पहले कर दिया नगरपंचायत ने भुगतान, बिजली विभाग ने नही किया काम

अटक गया भवन निर्माण

शैलेन्द्र मिश्रा/छुईखदान :- नगरपंचायत द्वारा छुईखदान शहर के वार्ड एक मे बनाए जा रहे 30 लाख रू की लागत वाले मंगल भवन का कार्य बिजली विभाग की लापरवाही के चलते पिछले माह भर से अटका पड़ा है। नगरपंचायत को मिली स्वीकृति के बाद वार्ड एक मे सर्वसुविधायुक्त मंगलभवन का निर्माण कार्य छह माह पहले शुरू कराया गया था। 30 लाख रू की लागत से बनने वाले इस मंगलभवन के निर्माण पूरा होने के बाद शहरवासियों को सुविधाएं मिलेगी। लेकिन इसके निर्माण को पिछले माह भर से ग्रहण लग गया है। मंगल भवन निर्माण स्थल मे निर्माणाधीन भवन के ऊपर से विद्युत विभाग के 11 केवी लाइन गुजर रही है। इस लाइन को हटाने नगरपंचायत द्वारा विद्युत विभाग को दो माह पूर्व ही खर्च राशि 2 लाख 80 हजार रू का भुगतान तार सहित पोल हटाने कर दिया गया है। लेकिन बिजली विभाग की लापरवाही के चलते अब तक पोल और लाइन को हटाने की कार्यवाही नही हो पाई है। जिसके चलते भवन निर्माण कार्य माह भर से अटका पड़ा है।

ठेकेदार ने रोक दिया काम

मंगल भवन निर्माण कार्य मे छत लेबल तक का काम माह भर पहले ही पूरा किया जा चुका है। अब भवन के छत की ढलाई करनी हैलेकिन वहाँ हाईटेंशन तार होने के चलते दुर्घटना के डर से ठेकेदार ने काम रोक दिया है। इसकी जानकारी नगरपंचायत को भी है । हाइटेंशन तार और पोल हटाने नगरपंचायत द्वारा बिजली विभाग को स्टीमेट मिलने के बाद 2 लाख 80 हजार रू का भुगतान कर दिया गया है। लेकिन कार्य में देरी के चलते छत ढलाई कार्य अटका पड़ा है। जिसके चलते भवन का कार्य रोक दिया गया है। ठेकेदार ने बताया कि मामले को लेकर नगरपंचायत सहित बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार सूचना देकर कार्य पूर्ण करने का निवेदन किया गया लेकिन अब तक कार्यवाही नही हो पाने से निर्माण कार्य पूरी तरह अटका पड़ा है। किराए पर लाए गए छत सेटिंग सामान का किराया जबरन देना पड़ रहा है। बिजली विभाग जब तक हाइटेंशन तार नहीं हटाएगा कार्य शुरू नहीं हो पाएगा। बिना हाईटेंशन तार हटाए काम करने से बड़ी दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

हाईटेंशन तार हटाने नगरपंचायत द्वारा विधिवत रूप से दो माह पूर्व ही विद्युत विभाग को स्टीमेट की राशि 2 लाख 80 हजार रू का भुगतान कर दिया गया है। अधिकारियो से चर्चा कर जल्द कार्य करने कहा गया लेकिन अब तक कार्य नही ही पाने से निर्माण कार्य अटका पड़ा है ।

 

कमल नारायण जंघेल सीएमओ नगरपंचायत छुईखदान


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button