Uncategorizedआपकी - सिटीकृषिक्राइमखेलखैरागढ़-छुईखदान- गंडईचुनावछत्तीसगढ़जुर्मटेक्नोलॉजीदेशधर्मनगरीय प्रशासनपुलिसप्रधानमंत्री आवासभूमिपूजनमतदानमनोरंजनमौसम विभागराजनीतिविज्ञानविदेशविद्युत विभागव्यापारशिक्षास्वच्छत भारतहेल्थ

फतेह मैदान मे भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे के पक्ष मे गृहमंत्री अमित शाह ने ली चुनावी सभा

नक्सलवाद की पूंछ बची तीन साल मे खत्म होगा नक्सलवाद, झूठ फैला रही कांग्रेस देश से नही हटेगा आरक्षण

Khabar Khairagariya

 

फतेह मैदान मे भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे के पक्ष मे गृहमंत्री अमित शाह ने ली चुनावी सभा

नक्सलवाद की पूंछ बची तीन साल मे खत्म होगा नक्सलवाद, झूठ फैला रही कांग्रेस देश से नही हटेगा आरक्षण

 

शैलेन्द्र मिश्रा/खैरागढ़ :- भाजपा के पक्ष में प्रचार करने पहुँचे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शहर के फतेह मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते कहा कि भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने के बाद भी देश से कोई भी आरक्षण खत्म नही होगा। फतेह मैदान मे राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडे के पक्ष मे सभा को संबोधित करते कहा कि भाजपा राज मे आरक्षण नहीं हटेगा और न ही हटने देंगें । देश के आदिवासियों, दलितों पिछड़ो को आगे बढ़ाने प्रयास जारी है। कांग्रेस पर आरोप लगाते कहा कि कांग्रेस झूठ का व्यापार कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल पर भी निशाना साधते शाह ने कहा कि महादेव एप से लोग भूपेश बघेल को जानते है जिसे कांग्रेस ने यहाँ प्रत्याशी बनाया है। छग की जनता ने चार माह पहले कांग्रेस को यहाँ करारी हार दी है। कांग्रेस का यहाँ भ्रष्टाचार से पेट नहीं भरा तो अब भूपेश यहाँ सांसद बनना चाह रहे है। शाह ने उपस्थित जनसमुदाय से विधानसभा चुनाव मे प्रदेश में हुई जीत से भी बड़ी जीत भाजपा को देने की अपील करते कहा कि यहाँ कमल का बटन दबाएगें तो सीधे नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएगा । शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने छग को आगे बढ़ाने का काम किया है। मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा की तारीफ करते शाह ने कहा कि चार माह मे ही छग में 56 नक्सली मारे गए है। 150 लोगो को गिरप्तार किया गया है जबकि ढाई सौ ने पुलिस के समक्ष अपना सरेंडर किया है।।

नक्सल वाद की पूंछ बची तीन साल मे खत्म करेंगे

शाह ने फतेह मैदान की सभा मे हुंकार भरते कहा कि पिछले दस साल में मोदी सरकार ने देश से नक्सलवाद को खत्म करने का काम किया है। शाह ने दावा किया कि छग में नक्सलवाद की केवल पूंछ बची है। जिसे अगले तीन साल मे पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा। मोदी सरकार की योजनाओ को गिनाते शाह ने कहा कि किसानो के बजट को पांच गुना बढ़ाया गया है। छ हजार दे रहे खरीदी बढ़ाई गई है। धान खरीदी का आंकड़ा दुगुना हो गया है। छग मे प्रदेश सरकार ने धान का समर्थन मूल्य बढ़ाया बोनस दिया महतारी वंदन योजना का बड़ा लाभ महिलाओ को सरकार बनते ही दे दिया। 24 लाख किसानो को सीधा फायदा पहुँचाने साय सरकार ने काम किया। शाह ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने 38 लाख को पीएम किसान योजना का लाभ मिला। जलजीवन मिशन में 36 लाख लोगो को फायदा, 2 करोड़ को निशुल्क अनाज, 38 लाख को शौचालय बनाकर दिया। शाह ने कहा कि केन्द्र में तीसरी बार सरकार बनने के बाद अगले 5 साल तक निशुल्क राशन लगातार जारी रहेगा ।

भूपेश बघेल पर साधा निशाना

शाह ने सभा में कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल पर भी जमकर निशाना साधते कहा कि भूपेश बघेल केवल झूठ बोलने का काम कर रहे है । गंगाजल लेकर शराबबंदी की कसम खाने वाले शराब की नदियां बहाते रहे। महादेव एप के जरिए भ्रष्टाचार और घोटाला करने मे सबसे आगे रहे संगीत विवि को रायपूर लेजाने का प्रयास किया गया। घपले घोटाले कर भगवान को नही छोड़ने का आरोप लगाते शाह ने कहा कि प्रदेश में महादेव एव, शराब, रेत, पीएससी, गोबर, बीएड, वर्मी कम्पोस्ट, गौठान जैसे घोटाले करने के बाद भी भूपेश नहीं थके तो अब सांसद बनकर घोटाले की मंशा पाल कर रखे है। शाह ने केन्द्र सरकार के दस साल के काम गिनाते कहा कि कश्मीर मे धारा 370, हटाने, राममंदिर का निर्माण कराने अहम काम किया। 500 सौ साल में पहली बार भगवान राम अपने मंदिर मे आगामी 17 अप्रेल को अपना जन्मदिन मनाएगें ।

मील का पत्थर होगा संकल्प पत्र

सभा के आखिर मे गृहमंत्री शाह ने भाजपा के रविवार को ही जारी हुए संकल्प पत्र के वादे गिनाते कहा कि केन्द्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनते ही देश में यूसीसी लागू करने, विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ कराने, 70 वर्ष के लोगो को 5 लाख का निशुल्क इलाज, 3 करोड़ घरो का निर्माण, सोलर पैनल, पाइपलाइन से घरो मे गैस सप्लाई करने, 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का वादा किया । देश को समृद्ध, सुरक्षित और आतंकवाद से मुक्त कराने में मोदी सरकार की भूमिका बताते कहा कि देश को आगे ले जाने का काम केवल मोदी और भाजपा सरकार ही करेगी ।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!