जिले में चलाया जा रहा मतदाता जागरूकता अभियान जिले के विभिन्न स्थानों पर हुआ आयोजन
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से खैरागढ़ के विभिन्न वार्डों में मतदाता जागरुकता एवं शत प्रतिशत मतदान हेतु दिलाई गई शपथ

जिले में चलाया जा रहा मतदाता जागरूकता अभियान जिले के विभिन्न स्थानों पर हुआ आयोजन
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से खैरागढ़ के विभिन्न वार्डों में मतदाता जागरुकता एवं शत प्रतिशत मतदान हेतु दिलाई गई शपथ
शैलेन्द्र मिश्रा/खैरागढ़:-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रकांत वर्मा के निर्देशानुसार जिले में आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने हेतु सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत नगर पालिका परिषद खैरागढ़ में भी मतदाता जागरुकता अभियान की शुरुआत की गई। यहाँ, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विभिन्न वार्डों में मतदाता जागरुकता अभियान को प्रोत्साहित किया गया।
इस अभियान के तहत, मतदान केंद्र क्रमांक 222, 225, 226, और 228 में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। आगामी 26 अप्रैल 2024 को लोकसभा निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान करने नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के द्वारा विभिन्न वार्डों में मतदाता जागरुकता रैली निकालकर के शपथ दिलाई गई।

इसी प्रकार नगर पंचायत गंडई में मतदाता जागरुकता कैंपेन का आयोजन हुआ, जिसमें जिला आइकॉन (स्वीप) डॉ. पीसी लाल यादव ने मतदाता शपथ दिलाई। कार्यक्रम में स्वीप नोडल लालजी द्विवेदी एवं उनके सहायक स्वीप नोडल कृष्ण कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में मतदाता जागरुकता एवं शत- प्रतिशत मतदान हेतु रैली भी निकाली गई। कार्यक्रम में नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और स्वच्छता दीदीयां भी उपस्थित थे।

