आपकी - सिटीकृषिखैरागढ़-छुईखदान- गंडईचुनावछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशधर्ममतदानमनोरंजनराजनीतिविदेशव्यापारशिक्षास्वच्छत भारत

शैडो विधायक विक्रांत सिंह भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे को जिताने कर रहे अपील 

Khabar Khairagariya

शैडो विधायक विक्रांत सिंह भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे को जिताने कर रहे अपील 

शैलेन्द्र मिश्रा/खैरागढ़:- लोकसभा चुनाव में मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ ही प्रत्याशियों के साथ ही पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में लगे हैं। वे गांव-गांव जाकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य व खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के शैडो विधायक विक्रांत सिंह खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोरी, अछोली, चंदेनी व डुंडा व राहुद पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडे के पक्ष में मतदान करने की अपील भी किया, 5 साल में महिलाओं को 500 रुपए न दे सके, वे आज एक लाख देने की घोषणा कर रहे – कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए विक्रांत सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया। महिलाओं के साथ छल और विश्वासघात कांग्रेस का रिकॉर्ड रहा है। महिलाओं के लिए जितने भी वादे किए, एक भी वादा पूरा नहीं किया। पांच साल में जो 500 रुपए महिलाओं को नहीं दे पाए। आज एक लाख रुपए देने सहित बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं।

कांग्रेस की घोषणाएं देशभर की महिलाओं के साथ भद्दा मजाक है।  विक्रांत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के केंद्र में 10 वर्ष का कार्यकाल अभूतपूर्व रहा है जिसमे कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए है। विक्रांत सिंह ने भाजपा प्रत्याशी श्री संतोष पांडे के पक्ष में 26 अप्रैल को तीन नंबर पर बटन दबाकर भारी मतो से विजय बनाने का निवेदन किया। इस दौरान भाजपा नेता विकेश गुप्ता, संजय शर्मा, केशव चन्देल, नेमसिंग वर्मा सहित भाजपाई उपस्थित थे।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button