Uncategorizedक्राइमखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़जुर्मटेक्नोलॉजीदेशधर्मपुलिसविज्ञानव्यापारशिक्षास्वच्छत भारतहेल्थ
खैरागढ़ विधायक के गृहग्राम में मिली एक युवक की लाश
हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

खैरागढ़ ब्रेकिंग
खैरागढ़ विधायक के गृहग्राम में मिली एक युवक की लाश,
हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी,
शैलेन्द्र मिश्रा /खैरागढ़:- रविवार की सुबह खैरागढ़ के ग्राम देवारीभाट में एक युवक कि लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है बता दें कि ग्राम देवारीभाट खैरागढ़ की विधायक यशोदा वर्मा का गृहग्राम है जहां से लगे भरदाकला मार्ग के आसपास खेत में 32 वर्षीय युवक उमेश वर्मा पिता अलख वर्मा की लाश देखी गई। जानकारी के मुताबिक अलख वर्मा ने अपने खेत में मूंग बोया था जिसमें सिंचाई के लिए अलख वर्मा के बेटे उमेश वर्मा शनिवार शाम को खेत गया हुआ था जहां से वापस नही लौटा। आज सुबह जब उनके परिजन खेत में पहुंचे तो उन्होंने मृतक उमेश वर्मा की लाश देखी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई मृतक उमेश वर्मा की हत्या हुई है या मौत का कोई और कारण है इसका पता लगाने पुलिस जांच में जुटी हुई है।
