Uncategorizedआपकी - सिटीकृषिखेलखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशधर्मनगरीय प्रशासनपुलिसराजनीतिविज्ञानविदेशविद्युत विभागव्यापारशिक्षास्वच्छत भारतहेल्थ

खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के शराब दुकानों में जल्द ही आहता का होगा संचालन 

जिले में स्थित मदिरा दुकानों से संबद्ध अहातों के प्रबंधन हेतु आवेदन पत्रों का चयन प्रक्रिया हुआ संपन्न 

Khabar Khairagariya

 

खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के शराब दुकानों में जल्द ही आहता का होगा संचालन

जिले में स्थित मदिरा दुकानों से संबद्ध अहातों के प्रबंधन हेतु आवेदन पत्रों का चयन प्रक्रिया हुआ संपन्न

 

शैलेन्द्र मिश्रा/खैरागढ़:- जिला आबकारी विभाग ने वर्ष 2024-25 के लिए जिले में स्थित मदिरा दुकानों से संबद्ध अहातों के प्रबंधन हेतु आवेदन पत्रों का चयन प्रक्रिया संपन्न कर ली है। कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा के निर्देशन एवम अपर कलेक्टर श्री प्रेम कुमार पटेल तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री डिगेश देवांगन के मार्गदर्शन में चयन प्रक्रिया का आयोजन 10 मई 2024 को पारदर्शी ढंग से किया गया। चयन प्रक्रिया में पात्र आवेदनों की निविदा दर (अधिकतम) के आधार पर आवेदको को चयनित किया गया। कुल 7 आवेदक प्रथम स्थान पर चयनित किये गए। कम्पोजिट मदिरा दुकान मूढ़ीपार हेतु कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ। देशी एवं विदेशी मदिरा अहाता खैरागढ़ के लिए गुरूविंदर सिंह ढिल्लोन , देशी एवं विदेशी मदिरा अहाता छुईखदान के लिए नितीश कुमार,

देशी मदिरा अहाता गण्डई के लिए दिनदयाल जायसवाल, विदेशी मदिरा अहाता गण्डई के लिए आकाश यादव और देशी मदिरा अहाता कम्पोजिट साल्हेवारा के लिए यमन कुमार वर्मा शामिल हैं।

चयनित आवेदकों को अब जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय में निर्धारित जमा राशि जमा करनी होगी। इस जमा राशि को जमा करने के पश्चात् ही सम्बंधित विभाग द्वारा उन्हें चयनित अहातों का संचालन करने के लिए लाइसेंस जारी किया जाएगा।

 


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button