Uncategorizedआपकी - सिटीक्राइमखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशधर्मशिक्षाहेल्थ

कुमहि पुल पर मिले मृतक के अंधे क़त्ल की गुत्थी खैरागढ़ पुलिस ने सुलझा लिया

कलयुगी ममेरा भाई ही निकला हत्याकांड का मास्टरमाइंड

Khabar Khairagariya

 

बीमा के लाखो रूपयों के लालच में ममेरे भाई ने षड़यंत्र रचकर घटना को दिया अंजाम

मृतक की हत्या कर सड़क दुर्घटना का रूप देकर बीमा की रकम पाने के लालच में रची गई थी साजिश।

अंधे कत्ल को अल्प समय में सुलझाने में साइबर सेल केसीजी की रही अहम भूमिका।   

हत्या के कारणों का खुलासा कर आरोपी गिरफ्तार-

(01) हेमंत ढेकवार पिता स्व0 भैयालाल ढेकवार उम्र 38 साल निवासी महराजी टोला

(02)सुरेश कुमार मच्छिरके पिता डोमन लाल मच्छिेरके उम्र 55 साल निवासी कंवराबांध

(03)प्रेमचंद लिलहरे पिता गजलाल लिलहरे उम्र 52 साल निवासी खेडेपार

     सभी थाना साल्हेकसा जिला गोंदिया (महाराष्ट्र)       

 

शैलेन्द्र मिश्रा /खैरागढ़ :- 11 मई को थाना खैरागढ़ क्षेत्र के ग्राम कुम्ही डोंगरगढ़ मार्ग पर पुल के पास अज्ञात युवक के शव मिलने की सूचना पर थाना खैरागढ़ स्टाफ द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक के पहचान के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रयास किया गया। जिस पर मृतक की पहचान उत्तम जंघेल पिता अमृत लाल जंघेल निवासी आमाघाट कादा के रूप में हुआ। मृतक के परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। मृतक की मृत्यु संदिग्ध प्रतीत होने से मौके पर एफएसएल युनिट एवं डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलवाकर बारीकी से घटना स्थल, मृतक का शव का निरीक्षण एवं साक्ष्य संकलित किया गया। मौके पर परिजनों की उपस्थिति में मृतक के शव का पंचनामा कार्यवाही उपरांत पीएम कराया गया। शार्ट पीएम रिपोर्ट पर मृतक की मृत्यु गला घोटने से हत्या करना लेख करने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 220/2024 धारा 302 भादिव0 का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। मृतक के संबंध में हर छोटी से छोटी बारीक जानकारी एकत्र कर एवं प्रकरण में सैंकड़ो सीसीटीव्ही फुटेज चेक कर एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर जानकारी मिली थी। मृतक के नाम पर कुछ माह पहले हारवेस्टर वाहन एवं एक स्कार्पियों एन वाहन खरीदी गई है इस जानकारी के आधार पर विवेचना टीम द्वारा लगातार प्रयास करने पर जानकारी मिली थी। मृतक के मामा का लड़के हेमंत ढेकवार पिता स्व.भैयालाल ढेकवार उम्र 38 साल निवासी महाराजीटोला, कहाली थाना साल्हेकसा जिला गोंदिया के पास मृतक के उक्त दोनो वाहन होने की सूचना पर महाराष्ट्र जाकर हेमेंत ढेकवार के गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखकर सूचना संकलन किया गया। संदेह के आधार पर हेमंत को हिरासत में लेकर बारीकी से वैज्ञानिक पद्धति से पुछताछ करने पर बताया कि उसने हेमंत के नाम पर एक स्कार्पियों वाहन माह जनवरी 2024 में एवं एक हारवेस्टर वाहन माह फरवरी 2024 में क्रय कर दोनो वाहनों में करीब 30 लाख का फायनेंस करवाया था। साथ ही उक्त फायनेंस रकम का इन्श्योरेंस कराया था जिससे यदि फायनेंस अवधि में उत्तम जंघेल को कुछ हो जाता है तो उसके नाम पर लिये गये सारे लोन की रकम इन्श्योंरेंस कंपनी द्वारा भुगतान किया जाता। साथ ही आरोपी हेमंत द्वारा मृतक उत्तम का भारतीय जीवन बीमा निगम से 40 लाख का दुर्घटना बीमा एवं एक्सीस बैंक आमगांव से 40 लाख का आमगांव से दुर्घटना बीमा कराया था जिसके किस्तो का भुगतान स्वयं करता था। उक्त रकम के लालच में आकर दिनांक 10.05.2024 को आरोपी ने योजना के मुताबिक उत्तम को कार दिलाने के नाम पर फोन कर डोगरगढ़ बुलाया और अपने साथी सुरेश मच्छिरके निवासी कंवराबंध एवं प्रेमचंद लिल्हारे निवासी खेड़ेपार दोनो थाना साल्हेकसा महाराष्ट्र को बीमा की रकम मिलने पर पैसे देने की बात कहकर अपने साथ शामिल कर लिया फिर तीनो योजना के मुताबिक उत्तम के नाम पर लिये गये स्कार्पियों वाहन में बैठकर आये। डोंगरगढ़ में उत्तम को साथ में गाड़ी में बैठाकर शराब भट्ठी से शराब खरीदवाकर उत्तम को शराब पिलवायें। मृतक के पास उसके पिता का मोबाईल फोन होने से आरापियों ने योजना के मुताबिक अतरिया ले जाकर मृतक के परिचित के यहां उसके पास रखें मोबाईल को रखवा दिया फिर अपने षड़यंत्र के मुताबिक मृतक को गाड़ी में बैठाकर खैरागढ़ होते गातापार थाना से आगे ले जाकर सुनसान सड़क किनारे पर हेमंत और उसके दोनो साथियों ने मिलकर गमछे से उत्तम का गला घोटकर हत्या कर दिये और घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए मृतक के शव को गाड़ी में डालकर कुम्ही डोंगरगढ़ मार्ग पर लाकर रख दिये और हेमंत ने मृतक के शव के उपर दो बार स्कार्पियों वाहन चढ़ाकर मृतक की मृत्यु सड़क दुर्घटना से होने का रूप देकर उसी वाहन से वापस अपने घर महाराष्ट्र लौट गयें। प्रकरण में आरोपियों के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गमछा घाघरा पुल से एवं घटना में प्रयुक्त स्कार्पियों वाहन आरोपी हेमंत से जप्त किया गया है।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!