Uncategorizedआपकी - सिटीकृषिखेलटेक्नोलॉजीदेशधर्ममतदानमनोरंजनमौसम विभागराजनीतिविज्ञानविदेशव्यापारशिक्षास्वच्छत भारतहेल्थ

पूर्व महिला सरपंच ने खुलवाया था खाता

महतारी वंदन योजना की किश्त पंचायत खाते में हो रही थी जमा

Khabar Khairagariya

 

पूर्व महिला सरपंच ने खुलवाया था खाता

महतारी वंदन योजना की किश्त पंचायत खाते में हो रही थी जमा

 

 

शैलेन्द्र मिश्रा/खैरागढ़:- पूर्व में सरपंच रही महिला के महतारी वंदन योजना की राशि उसके खाते की बजाए सरपंच रहने के दौरान खुले पंचायत के खाते में आने से परेशान महिला को अब राहत मिलेगी। परिजनों को इसकी जानकारी होने के बाद आनन-फानन में पंचायत सचिव को इसकी सूचना देते पंचायत खाते का अपडेट कराने प्रयास जारी है।

महिला के महतारी वंदन योजना की तीनों किश्त की राशि खुद के बजाय पंचायत खाते में पहुंच गई है। मामला ब्लॉक के मदराकुही पंचायत का है। पिछले कार्यकाल में सरपंच रही शकुन पटवा द्वारा जिला मुयालय स्थित जिला सहकारी बैंक में पंचायत का खाता खुलवाया गया था। सरपंच पटवा सहित सचिव सुधा वर्मा के द्वारा संयुक्त संचालित होने वाले इस खाते में सरपंच रही शकुन पटवा का आधार लिंक हुआ था। पंचायत चुनाव के बाद मदराकुही में सरपंच बदल गए लेकिन पंचायत सचिव ने उक्त खाते का अपडेट नहीं करवाया।

पूर्व सरपंच शकुन पटवा ने प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद महतारी वंदन योजना के तहत आवेदन जमा किया। इसमे उन्होंने स्टेट बैंक खैरागढ़ का खाता नंबर दिया था। लेकिन सहकारी बैंक में पंचायत खाते में उनका आधार लिंक होने के चलते योजना में उनका खाता पंचायत वाला अपडेट हो गया।

महतारी वंदन योजना की पिछले तीन किश्त की राशि पंचायत के खातें में शकुन पटवा के नाम से जमा हो रही है। इधर पूर्व महिला सरपंच सहित परिजन योजना की राशि नहीं मिलने को लेकर हैरान परेशान हो पंचायत सहित आंगनबाड़ी केन्द्र का चक्कर लगा रहे थे। मई माह में तीसरे किश्त की राशि खाते में समायोजित होने के दौरान महिला के मोबाइल पर इसका मैसेज आया तो खाता नंबर दूसरा था। जिसके बाद इसकी खोजबीन शुरू की गई।

तब पता चला के पंचायत द्वारा पिछले कार्यकाल में खोले गए खाते में महिला के सरपंच होने के दौरान आधार लिंक होने के चलते राशि स्वयं के खातें की बजाय पंचायत खाते में ही जमा हो रही है। सोमवार को महिला के परिजन सहकारी बैंक पहुँचे और पंचायत खाते से महिला के आधार लिंक को आवेदन देकर निरस्त कराया।

पंचायत सचिव को इसकी जानकारी दी। अब चौथे किश्त की राशि महिला के खातें में अगले माह से आएगी। पूर्व सरपंच शकुन पटवा ने बताया कि जानकारी के बाद इसका सुधार कराया है। चौथा किश्त खुद के खाते में आने की जानकारी पंचायत ने दी है।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!