समर्थ अभियान में नाबालिक बच्चों के अपहरण, यौन शोषण पाॅक्सो एक्ट मामलो में केसीजी. पुलिस की तत्परता।
विगत एक माह में लगातार अभियान चलाकर 06 प्रकरणो में मिली सफलता।

समर्थ अभियान में नाबालिक बच्चों के अपहरण, यौन शोषण पाॅक्सो एक्ट मामलो में केसीजी. पुलिस की तत्परता।
विगत एक माह में लगातार अभियान चलाकर 06 प्रकरणो में मिली सफलता।
सभी प्रकरणों में विशेष टीम द्वारा दीगर राज्यों से अपहृता को सकुशल बरामद कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार
शैलेन्द्र मिश्रा/खैरागढ़ :- पुलिस अधीक्षक महोदय खैरागढ-छुईखदान-गंड़ई (छ0ग0) त्रिलोक बंसल(भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पाण्डेय, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लालचंद मोहले के मार्ग दर्शन में थाना छुईखदान प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर गेन्दले एवं थाना खैरागढ़ के उपनिरीक्षक मोरध्वज देशमुख के नेतृत्व में उक्त प्रकरण में विवेचना के दौरान सायबर सेल केसीजी की मदद से काॅल डिटेल एवं सीडीआर के माध्यम से दो टीम तैयार कर दिनांक 17.07.2024 को तलवंडीभाई फिरोजपुर (पंजाब) एवं बड़ोदरा (गुजरात) भेजा गया था जो टीम के द्वारा काफी खोजबीन कर प्रकरण के अपहृता एवं आरोेपीगणों को बरामद किया गया। आरोपीगण
(1) गुर्जीयान सिंह पिता जसपाल सिंह उम्र 29 साल साकिन ग्राम व थाना तलवंडीभाई जिला फिरोजपुर (पंजाब)
(2) आदर गोंड़ पिता राजा राम गोंड़ उम्र 24 साल साकिन कानीमेरा थाना छुईखदान जिला केसीजी
(3) दिनेश वर्मा पिता स्व0 तिलकराम वर्मा उम्र 24 साल साकिन अमलीपारा खैरागढ़ थाना खैरागढ़ जिला केसीजी
आरोपीगण के विरूध्द अपराध धारा का सबूत पाये जाने से थाना छुईखदान के अपराध क्रमांक 157/2023 में धारा 366(क), 376(2)(ढ) भादवि., 4, 6 पाॅक्सो एक्ट एवं थाना खैरागढ़ के अपराध क्रमांक 574/2023 में धारा 366(क), 376(2)(ढ) भादवि., 4, 6 पाॅक्सो एक्ट जोड़कर आरोपीगणों को दिनांक 24.07.2024 को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजी गई।
इसके अतिरिक्त थाना छुईखदान के अप.क्र. 184/24 धारा 363, 366, 376, 376(2)(ढ) भादवि, 06 पास्को एक्ट, थाना साल्हेवारा के अप.क्र. 05/24 धारा 363, 366(क), 376(2)(ढ) भादवि, 6, 5 (´)(पप) पास्को एक्ट एवं थाना गातपार के अप.क्र. 20/24 धारा 363 भादवि के प्रकरणों में क्रमशः टीम द्वारा दीगर राज्यो ग्वालियर, हैदराबाद एवं उड़ीसा से गुमशुदा को सकुशल बरामद कर आरोपियों को गिर0 किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में सउनि.केकेराय, सउनि0 राजेश ठाकुर, सउनि0 अरविंद सिंह यादव, सउनि. चेतन नेताम, सउनि.रोहित रजक, सउनि. टैलेश सिंह, प्र0आर0 737 सुरेश चन्द्रवंशी, म0आर0 1981 लक्ष्मी चंदेल, आर0 1370 गणेश चन्द्रवंशी, आर0 1123 उमेन्द्र सिंह टेकाम की आर. 1381 सूर्यकांत साहू, म.आर. 448 आरती चन्द्राकर एवं आर. 1383 मनोज कंवर, आर. 1357 चन्द्रविजय सिंह, आर. 1681 त्रिभुवन यदु की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसके अतिरिक्त पुराने लंबित प्रकरणो व सायबर क्राईम के प्रकरणों में भी शीघ्र ही टीम गठित कर निराकरण करने हेतु योजना बनाई गई।



