Uncategorizedआपकी - सिटीक्राइमखेलखैरागढ़-छुईखदान- गंडईचुनावछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशनगरीय प्रशासनपुलिसप्रधानमंत्री आवासमनोरंजनमौसम विभागराजनीतिविज्ञानविदेशविद्युत विभागव्यापारशिक्षास्वच्छत भारतहेल्थ

कारगिल विजय दिवस पर, जिला युवा मोर्चा ने निकाला मसाल रैली

शहीद पार्क में अमर ज्योति दीप का स्थापना किया गया

Khabar Khairagariya

 

कारगिल विजय दिवस पर, जिला युवा मोर्चा ने निकाला मसाल रैली

शहीद पार्क में अमर ज्योति दीप का स्थापना किया गया

­ शैलेन्द्र मिश्रा /छुईखदान:- जिला युवा मोर्चा एवं मंडल युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में आज छुईखदान नगर में कारगिल विजय मसाल रैली का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और साथ ही देश के अमर शहीद जवानों ने जिस जज्बे के साथ इस युद्ध में भारत को विजय दिलाने का काम किया और कारगिल युद्ध जीतकर हमारे देश को सशक्त बनाने में योगदान दिया उसको याद करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय एवं प्रदेश टीम के द्वारा कार्यक्रम के आवाहन किया गया था जिसके परिपालन करते हुए आज जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा खैरागढ़ छुईखदान गंडई के द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम आजाद भारत के एकमात्र स्थान जहां 1953 में गोलीकांड से पांच लोगों ने अपनी जान की आहुति देते हुए अमर शहीद कहलाने का दर्जा प्राप्त किया था उस शहिद नगरी छुईखदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा टिकरीपारा मंगल भवन से अमर ज्योति दीप प्रज्वलित कर एवं मसाल के साथ मेन रोड से होते हुए जय स्तंभ चौक तक लाया गया तत्पश्चात छुईखदान के अमर शहीदों के याद में बनाए गए शहीद पार्क में अमर ज्योति दीप का स्थापना किया गया जो आज दिन गुरुवार से लेकर निरंतर 24 घंटे तक कल शुक्रवार तक प्रज्वलित रहेगा और इसके संपूर्ण देखरेख की जिम्मेदारी भी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता द्वारा किया गया ,यहां आपको बता दे की युवा मोर्चा द्वारा छुईखदान के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवारजनों को सम्मानित करते हुए उनके बलिदान को याद किया गया और साथ ही देश के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदानों को पुनः देश के समक्ष रखते हुए आज के युवा पीढ़ी के सामने उनके इस शहादत को रखा गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विक्रांत सिंह,पूर्व विधायक कोमल जघेल जी,गिरिराज किशोर दास जी,राकेश ताम्रकार,प्रेम नारायण चंद्राकर जी, पुरन जघेल जी,नेतराम जघेल,जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष आयश सिंह बोनी, विक्रांत चंद्राकर ,नवनीत जैन , शैव्या वैष्णव,ज्योति जंघेल, जैनेंद्र जंघेल भावेश कोचर ,अरविंद शर्मा,अवध जंघेल,रामकुमार जंघेल ,ललित चोपड़ा मिनेश जघेल प्रेम सागर गुप्ता मनजीत सिंह ,किरण गुप्ता,ऋषभ बघेल मन्नू महोबिया,महावीर जैन, महावीर जैन टकलू,शैलेश जैन अनीश सिंह अनिमेष महोबिया,सौरभ जंघेल,राघवेंद्र दास,रवि भावनानी,विश्वनाथ चंद्राकर,प्रकाश वर्मा,हर्ष वर्मा, अजेन दशरिया, भरत कुंभकार,अर्जुन महोबिया,नवीन चंद्राकर,रोशन जंघेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!