Uncategorizedआपकी - सिटीकृषिक्राइमखेलखैरागढ़-छुईखदान- गंडईचुनावछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशनगरीय प्रशासनभूमिपूजनमनोरंजनमौसम विभागराजनीतिविदेशव्यापारशिक्षास्वच्छत भारतहेल्थ

29 जुलाई को जिला स्तरीय पंजीयन शिविर का आयोजन

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदाय योजना अंतर्गत

Khabar Khairagariya

 

दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदाय योजना अंतर्गत

29 जुलाई को जिला स्तरीय पंजीयन शिविर का आयोजन

शैलेन्द्र मिश्रा/खैरागढ़ :-कलेक्टर चंद्रकांत वर्मा के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर (उ.प्र.) के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 अंतर्गत दिव्यांगजनों को आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के उ‌द्देश्य से पात्रतानुसार आवश्यक उपकरण यंत्र प्रदाय योजना के तहत सहायक उपकरण हेतु जिला स्तरीय पंजीयन शिविर का आयोजन किया जाना है।

समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री गणेश राम वर्मा ने बताया कि शिविर दिनांक 29 जुलाई 2024 सोमवार को प्रातः 10.00 बजे से वार्ड क्रमांक 15 टिकरी पारा मंगल भवन, नगर पंचायत छुईखदान में आयोजित किया जाएगा है। उन्होंने नियत तिथि व स्थान में दिव्यांग पंजीयन शिविर में अधिक से अधिक संख्या में दिव्यांगजनों को उपस्थिति होने की अपील की है।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!