Uncategorizedआपकी - सिटीखेलखैरागढ़-छुईखदान- गंडईचुनावछत्तीसगढ़देशविद्युत विभागव्यापारशिक्षास्वच्छत भारतहेल्थ

जिपं. उपाध्यक्ष विक्रांत ने किया कबड्डी टूर्नामेंट का उद्घाटन

खेल से युवाओं को मिलेगा बेहतर भविष्य - विक्रांत सिंह

Khabar Khairagariya

 

 

जिपं. उपाध्यक्ष विक्रांत ने किया कबड्डी टूर्नामेंट का उद्घाटन

खेल से युवाओं को मिलेगा बेहतर भविष्य – विक्रांत सिंह

 

 

शैलेन्द्र मिश्रा/खैरागढ़ :- ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम सोनभट्ठा में कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन सम्पन्न हुआ इस टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में राजनांदगांव जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह उपस्थित हुए साथ ही अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू ने की कार्यक्रम का विधिवत पूजा अर्चना करते हुए उद्घाटन किया गया तत्पश्चात उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विक्रांत सिंह ने कहा कि आज के दौड़ में युवा कबड्डी के खेल से विमुख होते जा रहे हैं। जबकि पूर्वजों के जमाने से गांव देहात में कबड्डी खेले जाने का प्रचलन रहा है। आज के बच्चे खेल से ज्यादा टीवी और इंटरनेट से चिपके रहते हैं। जो शारीरिक और मानसिक विकास करने में सक्षम नहीं है। श्री सिंह ने आगे कहा कि सोनभट्ठा में प्रतिवर्ष के अनुसार ग्रामीणों द्वारा इस वर्ष भी कबड्डी टूर्नामेंट आयोजित किया जाना एक सराहनीय कदम है।इसी कड़ी में घम्मन साहू ने

खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर जनसमूह एवं खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए खेल को मानव जीवन के शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अहम हिस्सा बताया इस दौरान सरपंच श्रीमती किरण प्रांजल सिंह, भाजपा नेता आदर्श सिंह, खेदूराम साहू, कोदू साहू, बिशेसर साहू, हेमलाल साहू, जोगीराम, शिवराम सिन्हा, भारत वर्मा, चोवा राम, प्रमिला साहू, प्रह्लाद साहू, गोपी बंजारे, छबीला देवांगन, रामकुमार साहू, दीपक निर्मलकर, रामजी वर्मा, मनोज साहू, थानसिंग साहू, डेविड साहू सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!