18 साल बाद खैरागढ़ मे बाढ़ का मंजर चार से ज्यादा वार्डो मे भरा पानी
प्रशासनिक अमला अलर्ट पर खाली कराये जा रहे निचले वार्ड

खैरागढ़ ब्रेकिंग
18 साल बाद खैरागढ़ मे बाढ़ का मंजर
चार से ज्यादा वार्डो मे भरा पानी
प्रशासनिक अमला अलर्ट पर
खाली कराये जा रहे निचले वार्ड

सुरक्षा हेतु आधे शहर में बिजली सप्लाई बंद
मोबाइल सेवा भी ठप्प
शैलेन्द्र मिश्रा/खैरागढ़:- जिला मुख्यालय खैरागढ़ मे सोमवार शाम से जारी लगातार बारिश का कहर मंगलवार सुबह से देखने को मिला है! खैरागढ़ शहर 18 साल बाद फिर बाढ़ की चपेट में आ गया है! जोरदार बारिश के बाद आमनेर नदी का जल स्तर बढ़ने के चलते शहर का सबसे महत्वपूर्ण इलाका इतवारी बाजार सहित धरम पुरा अम्बेडकर वार्ड बाढ़ में डूब गया है! मंगलवार सुबह से शहर में पानी भरना शुरू हुआ! इस दौरान हड़कंप मच गया! लोग अल सुबह से दुकान मकान खाली करने जुट गए ! देखते देखते जल स्तर बढ़ने से मुसीबत भी बढ़ गई! स्थानीय प्रशासन, नगर पालिका अलर्ट हुई! निचली बस्तियों को खाली कराने काम जारी है! बाढ़ के चलते खैरागढ़ का राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर सड़क मार्ग संपर्क टूट गया है! बड़ी संख्या में वाहन जगह जगह फंसे है!
एस डी एम टंकेश्वर् साहू ने बताया कि प्रशासनिक अमला फील्ड पर है व्यवस्था बना रहे है! मुनादी करा कर निचली बस्तियों को खाली कराया जा रहा है!
