आगामी दशहरा पर्व की तैयारी को लेकर नगर दशहरा उत्सव समिति की अहम बैठक
विभिन्न आयोजनों के साथ मनाया जाएगा उत्सव

आगामी दशहरा पर्व की तैयारी को लेकर नगर दशहरा उत्सव समिति की अहम बैठक
शैलेन्द्र मिश्रा/खैरागढ़ :-जिला पंचायत उपाध्यक्ष व नगर दशहरा उत्सव समिति के संरक्षक विक्रांत सिंह की अध्यक्षता ,जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि नंद चंद्राकर की उपस्तिथि में आज नगर दशहरा उत्सव समिति की बैठक आयोजित की गई थी जिसमें नवरात्र पर्व की शुरुवात बांके बिहारी मंदिर परिसर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के साथ होगी, वही लंबे समय के बाद रास गरबा महोत्सव का आयोजन राजा फतेह सिंह खेल मैदान में 5,6,एवं 7 अक्टूबर 2024 को किया जाएगा, इस बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाना है एवं 12 अक्टूबर की शाम को मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ पंथी नृत्य, राऊत नाचा,धमाल, डी. जे, के साथ शोभा यात्रा बांके बिहारी मंदिर से शहर भ्रमण कर रावण भांटा इतवारी बाजार पहुंचेगी जहां भव्य आतिशबाजी के साथ रावण दहन का कार्यक्रम संपन्न होगा ।। लंबे अन्तराल के बाद फिर से खैरागढ़ दशहरा में रौनक लौटेगी बैठक में प्रमुख रूप से रामाधार रजक ,विकेश गुप्त,संजय शर्मा ,सूर्य दमन सिंह, अनुज देवांगन,विनय देवांगन,आलोक श्रीवास, आयश सिंह (बोनी),कमलेश कोठले,अजय जैन,रूपेंद्र रजक,राजेश देवांगन,शैलेंद्र वर्मा, शौर्यादित्य सिंह,निकेश सिंह,पियूष पटेल ऋषभ सिंह बघेल सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।
