आपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडईधर्म

रामनवमी पर प्राचीन श्री राम मंदिर से निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

पंथी,राउत नाचा और जीवंत झांकी होगी आकर्षण का केंद्र

Khabar Khairagariya

रामनवमी पर प्राचीन श्री राम मंदिर से निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

खैरागढ़ 00 रामनवमी के अवसर पर टिकरापारा स्थित प्राचीन श्री राम मंदिर में विविध आयोजन होंगें। देर शाम विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल के संयोजन में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो नगर के प्रमुख चौंक चौराहों से होकर किल्लापारा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में समाप्त होगी। राम नवमी के अवसर पर प्राचीन श्री राम मंदिर में भी दिन टिकरा पारा वासी व श्री राम मंदिर बर्फीनी धाम ट्रस्ट समिति के सदस्यों के संयोजन में रामधुनी व हवन पूजन का कार्यक्रम किया जाएगा। जिसके बाद देर शाम महाआरती के बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें भगवान श्री राम, माता सीता और लक्षमण बग्गी में सवार होकर नगर भ्रमण करेंगें।

समाज प्रमुखों को किया गया आमंत्रित

संगठन के प्रखंड अध्यक्ष राजीव चंद्राकर ने बताया कि प्रभु श्री राम सामजिक समरसता के प्रतीक थे। इसे चरितार्थ करते हुए समस्त समाज प्रमुखो,सेवा समितियों सहित अन्य सांगठनों को शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

पंथी,राउत नाचा और जीवंत झांकी होगी आकर्षण का केंद्र


शोभायात्रा को और भव्य रूप देते हुए इस वर्ष पंथी नृत्य, राउत नाचा, और जीवंत झांकी को भी शामिल किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में लोक कलाकार शामिल होंगें।

300 साल पुराना है मंदिर

टिकरा पारा स्थित श्री राम मंदिर लगभग 300 वर्षों से अधिक समय से विराजमान है। पुराने दस्तावेजों में मंदिर राजपरिवार की सदस्य सुरैया बाई या गौरी बाई के अराध्य के रूप में दर्ज रहा है। प्रतिमाएं भी काले पत्थर से बनाई गई हैं। मंदिर के इतिहास को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बीते कुछ वर्षों से राम नवमी के अवसर पर शोभायात्रा प्राचीन श्री राम मंदिर से निकाली जा रही है।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!