चुनाव: जनपद पंचायत में भी सभापतियाें का निर्विरोध निर्वाचन शैलेन्द्र मिश्रा को वन एवं खनिज, कोमल

चुनाव: जनपद पंचायत में भी सभापतियाें का निर्विरोध निर्वाचन
शैलेन्द्र मिश्रा को वन एवं खनिज, कोमल को कृषि दीक्षा गुप्ता को महिला बाल विकास की जवाबदारी
खैरागढ़. जनपद पंचायत चुनाव में जीत के बाद बुधवार को जनपद की विभिन्न समितियों के सभापतियों का निर्वाचन कार्य भी पूर्ण कर लिया गया। सभी पदो पर भाजपा अधिकृत जनपद सदस्य ही निर्विरोध निर्वाचित हूए। जनपद सभापतियों के निर्वाचन का कार्य सुबह 11 बजे जनपद के सभाकक्ष में जनपद सीईओ नारायण बंजारा जनपद अध्यक्ष डॉ. राजेश्री त्रिपाठी, उपाध्यक्ष लखन साहू की मौजूदगी में शुरू हुआ। जनपद सभापतियों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ। लगातार दूसरी बार जीतकर जनपद सदस्य बने शैलेन्द्र मिश्रा को वन एवं खनिज विभाग का सभापति नियुक्त किया गया। डीलेश्वरी साहू को सहकारिता एवं उद्योग, दीक्षा पूर्णचंद गुप्ता को महिला एवं बाल विकास विभाग, पुरूषोत्तम साहू को संचार एवं संकर्म, लक्ष्मी वर्मा को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जलसंसाधन विभाग, कोमल वर्मा को कृषि विभाग और किरण मानिकपूरी को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय एवं राष्टीय आजिविका मिशन विभाग का सभापति बनाया गया। इस दौरान जिला भाजपाध्यक्ष डॉ. बिशेसर साहू भी मौजूद रहे और सभापतियों को जवाबदारी के साथ कार्य पूर्ण कर क्षेत्र विकास में पूर्णरूप से कार्य करने बात कही।
