आपकी - सिटीकृषिखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़

खैरागढ़ जिले मे 26 नई सेवा सहकारी समितियों का होगा गठन

गातापार जंगल, दामरी, महरूम कला बनेगी नई समिति

Khabar Khairagariya


खैरागढ़ जिले मे 26 नई सेवा सहकारी समितियों का होगा गठन

गातापार जंगल, दामरी, महरूम कला बनेगी नई समिति



खैरागढ़. जिले में इस सत्र से 26 नई सेवा सहकारी समिति का गठन होने से जिले में समितियों की संया बढ़कर 65 हो जाएगी।खैरागढ़ जिले में जिला सहकारी बैंक के अधिनस्त समितियों के पुनर्गठन की प्रक्रिया का राजपत्र में प्रकाशन कर दिया गया है।नई बनने वाले समितियों के लिए दावा आपत्ति 25 मई तक मंगवाई गई है। इसके बाद नई समितियों के गठन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। जिला निर्माण के बाद जिले की 39 समितियों में शामिल बडे़ बडे़ गांवों और इलाको को नई समिति बनाने की मांग लंबे समय से उठ रही थी। प्रदेश सरकार ने इस मांग पर मुहर लगाकर किसानो को बड़ी राहत दी है। नई गठित होने वाली समितियों में लगभग 171 गांव के किसान शामिल है। जिन्हे अब दूरस्थ स्थित समितियों में धान लेकर जाने से राहत मिलेगी और पास की समितियों में ही अपना धान समर्थन मूल्य पर विक्रय कर सकेगें। नई सेवा सहकारी समितियों के गठन का सीधा फायदा पंजीकृत किसानो को मिल सकेगा। धान बेचने लंबी दूरी अब नहीं तय करनी पडे़गी। किसानो को अपने गांव के आसपास ही नई समिति में धान का विक्रय करना होगा।

इन समितियों का होगा गठन

जिले में नई बनने वाले सेवा सहकारी समितियों में गंडई से अलग होकर मानपूर नाका, लिमो से अलग होकर ढाबा, बरबसपूर से अलग होकर सबलपूर, हनईबन से अलग भुरभुसी, धोधा से अलग होकर पथर्रा, गोपालपुर से अलग कर लक्ष्मणपूर, झूरानदी से अलग कर कोर्राय, अमलीडीह कला से अलग कर भूलाटोला, मुढ़ीपार से अलग होकर गातापार जंगल, भंडारपूर से अलग होकर चिचोला, ईटार से अलग कर बरबसपूर, बाजार अतरिया से अलग होकर कुकुरमुड़ा, उदयपूर से अलग कर साल्हेकला, नचनिया से अलग कर सहसपूर, रामपूर से अलग कर जामगांव, पैलीमेटा से अलग कर ठाकुरटोला, टोलागांव से अलग कर दामरी, आमदनी से अलग भरतपूर, मड़ौदा से अलग कर धनगांव, जालबांधा से अलग कर बघमर्रा, गाड़ाडीह से अलग कर दिलीपपूर, अमलीपारा से अलग कर कुही, कामठा से अलग नवांगांव कला, सलोनी से अलग कर मदराकुही, बढ़ईटोला से अलग कर देवारीभाठ, और विचारपूर से अलग कर महरूमकला समिति अस्तित्व में आएगी ।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Back to top button