आपकी - सिटीक्राइमखैरागढ़-छुईखदान- गंडईछत्तीसगढ़जुर्मटेक्नोलॉजीपुलिस

राजनांदगांव पुलिस की बड़ी सफलता

पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश नाकाम, 5 आरोपी गिरफ्तार

Khabar Khairagariya

 

राजनांदगांव पुलिस की बड़ी सफलता:

पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश नाकाम, 5 आरोपी गिरफ्तार

खैरागढ़/​राजनांदगांव-: जिला पुलिस ने अपनी सक्रियता और सूझबूझ से एक बड़ी वारदात को होने से पहले ही टाल दिया है। पुलिस ने पद्मश्री सम्मानित श्रीमती फूलबासन बाई यादव के अपहरण के प्रयास को विफल करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह पूरी कार्रवाई “Visible-Active-Effective Policing” का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आई है।
​चेकिंग के दौरान खुला राज
​घटना 5 मई 2026 की सुबह करीब 11:00 बजे की है। गडुला रोड क्षेत्र में ट्रैफिक इंस्पेक्टर नवरत्न कश्यप, आरक्षक कपिल श्रीवास्तव और सुखदेव साहू नियमित वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो (नंबर CG08/Z/2334) को संदिग्ध मानकर रोका गया।
​मिर्गी का बहाना बनाकर पुलिस को बरगलाने की कोशिश
​वाहन की जांच के दौरान पीछे बैठी महिला (श्रीमती फूलबासन बाई) की स्थिति असामान्य दिखी। जब पुलिस ने पूछताछ की, तो वाहन में सवार व्यक्तियों ने उन्हें ‘मिर्गी की मरीज’ बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस टीम की सतर्कता और महिला द्वारा दिए गए इशारे के बाद टीम ने तत्काल हस्तक्षेप किया और सभी को नीचे उतारकर पूछताछ की।
​मिर्च स्प्रे और धमकी के दम पर किया था अपहरण
​पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने श्रीमती फूलबासन बाई यादव को बहला-फुसलाकर वाहन में बैठाया था और जबरन ले जा रहे थे। आरोपियों ने उन्हें मिर्च स्प्रे दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थी और उन पर महिला समूह व अन्य कार्यों को लेकर दबाव बना रहे थे।
​गिरफ्तार आरोपी और बरामदगी
​पुलिस ने इस मामले में धारा 140(1), 140(3), 351(3), और 61(2) BNS के तहत अपराध क्रमांक 182/2026 दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
​खुशबू साहू (27 वर्ष) – बेमेतरा
​सलोनी महेश्वरी – बेमेतरा
​दिनेश बंजारे (35 वर्ष) – बेमेतरा
​गोपाल खेलवार (25 वर्ष) – दुर्ग
​चिनक राम साहू (38 वर्ष) – बेमेतरा
​पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन, मोबाइल फोन और मिर्च स्प्रे बरामद किया है।
​पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार
​पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन मार्गदर्शन में हुई इस त्वरित कार्रवाई की चहुंओर प्रशंसा हो रही है। महानिरीक्षक (IG) राजनांदगांव बालाजी राव और एसपी अंकिता शर्मा ने इस साहसी कार्य के लिए पुलिस टीम को उचित पुरस्कार देने की घोषणा की है।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Back to top button