खैरागढ़-छुईखदान- गंडई

सुशासन तिहार के तहत गाड़ाघाट मे शिविर का आयोजन 

देवरी मे शराब दुकान खोलने की आई मांग, पेयजल समस्या और बढ़ते संकट पर जिपं सदस्यो का फुटा गुस्सा

Khabar Khairagariya

खैरागढ़ । सुशासन तिहार के तहत जिला स्तर पर आयोजित दूसरे समाधान शिविर ग्राम गाड़ाघाट मे भी कलस्तर के पंचायतों के ग्रामीणो ने बड़ी संख्या मे अपने आवेदन जमा किए। ग्राम गाड़ाघाट में आयोजित शिविर मे कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, जिपं सीईओ प्रेम कुमार पटेल एसडीएम टंकेश्वर साहू सहित जिला पंचायत, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर अपने विभागो की योजनाओं की जानकारी हितग्राहियो को देते इसका लाभ उठाने कहा। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टाल मे ग्रामीणो ने शुगर, बीपी सहित अन्य रोगो की जांच कराई और निशुल्क दवाई का वितरण किया ।

शराब दुकान खोलने मांग, पेयजल समस्या पर फूटा गुस्सा

ग्राम गाड़ाघाट में आयोजित शिविर में इलाके के ग्राम देवरी में शराब दुकान खोलने भी ग्रामीणो ने आवेदन दिया। आबकारी विभाग को दिए आवेदन में देवरी के ग्रामीणो ने कहा कि देवरी में अवैध शराब की लगातार विक्री के कारण गांव सहित पूरे क्षेत्र का वातावरणबिगड़ रहा है। अवैध शराब कीलगातार बिकी पर कार्यवाही नही होने से शराब कोचिए लगातार बढ़ रहे है। इसका खामियाजा गांव की महिलाओ, युवाओ और स्कूली छात्रो को उठाना पड रहा है। इसके चलते गांव मे शराब दुकान होने से अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लग सकेगा । इधर शिविर मे मंच पर बैठे जिला पंचायत सदस्यो दिनेश वर्मा, अरूणा सिंह ने मंच से ही जिला पंचायत क्षेत्रो मे पेयजल की समस्या का मुददा उठाते कहा कि क्षेत्र मे जलसंकट की स्थिति है। जलजीवन मिशन के आधे अधूरे कार्यों से गांव मे पेयजल आपूर्ति नही हो पा रही है। इसके चलते ग्रामीणो की हालत चिंताजनक है। पेयजल आपूर्ति के लिए पिछले कई माह सेलगातार जानकारी और आवेदनो के बाद भी कार्यवाही नही हो पाई। इसके चलते गांव मे उन्हे शिकायते लगातार सूननी पड़ रही है.। अधूरे पड़े जलजीवन मिशन के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराने मांग की गई ।

समय से पहले ही खत्म हो गए आवेदन

ग्राम गाड़ाघाट में आयोजित सुशासन शिविर के तहत 20 से अधिक ग्राम पंचायतों के ग्रामीण पहुँचे थे। लेकिन शिविर में विभागवार आवेदन के लिए लाए गए आवेदन आधे शिविर के दौरान ही खत्म हो गए। आवेदन देने पहुँचे कई गांवो के हितग्राहियो और ग्रामीणो को शिविर का आवेदन नहीं मिलने से पहले भटकने की स्थिति बन गई बाद मे ग्रामीणो ने जैसे तैसे कर कोरे कागज का इंतजाम कर अपने आवेदन जमा कराए। बताया गया कि दोपहर दो बजे ही शिविर के लिए छपवाए गए आवेदन खत्म हो गए थे

1428 आवेदन मिले 29शिकायत आई 

गाड़ाघाट हाईस्कूल में आयोजित शिविर में 1428 आवेदनो में मांग के 1399 और 29 शिकायतें रही। इस दौरान पटटा, पेंशन, राशनकार्ड, शिक्षक व्यवस्था, नाली, सड़क निर्माण, आवास, वनभूमिपटटा, नामांतरण, ऋण पुस्तिका, बिजली ट्रांसफार्मर, नहर नाली, स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने, आंगनवाड़ी केन्द्र जैसी मांगे ज्यादा आई। कर्मचारियों के गांव और ग्रामीण कार्यालयो में नही आने, पेयजल संकट की शिकायते प्रमुख रही। शिविर में प्रशासन की ओर विभिन्न विभागों के हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से भी लाभान्वित किया गया। इसमेंww मत्स्य विभाग द्वारा दो हितग्राहियों की जाल, शिक्षा विभाग द्वारा 52 मेघावां छात्रा का सम्मान, पचायत एव ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 5 प्रमं आवास हितग्राहियो को आवास की चाबी सौंपी गई। महिला बाल विकास विभाग द्वारा दो महिलाओ की गोद भराई 4 हितग्राहियो को सुपोषण किट और 7 हितग्राहियो को स्वच्छता किट का वितरण किया गया। मनरेगा के तहत 4 हितग्राहियो को जाब कार्ड प्रदान किया गया !


Khabar Khairagariya

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!