खेल

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में 130 खिलाड़ी ले रहे प्रशिक्षण, 5 केंद्रों पर जारी गतिविधियां

प्रतिभाओं को मिल रहा प्रोत्साहन

Khabar Khairagariya





  • खैरागढ़!जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने  1 मई से 20 मई तक जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिले के पांच विभिन्न केंद्रों पर संचालित इस शिविर में वर्तमान में कुल 130 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जो उत्साह के साथ विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। शिविर का आयोजन राजा फतेह सिंह खेल मैदान खैरागढ़, केकती बाड़ी मैदान छुईखदान, खेल मैदान अकरजन, सजेस् साल्हेवारा तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला मैदान गण्डई में किया जा रहा है। सभी केंद्रों पर अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों को नियमित रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस शिविर में फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, साइक्लिंग, फेंसिंग, जूडो एवं एथलेटिक्स जैसे खेलों का अभ्यास कराया जा रहा है। खिलाड़ियों को खेलों की तकनीकी जानकारी के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस, अनुशासन और टीम भावना का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। केजिला प्रशासन एवं खेल विभाग की इस पहल से जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिल रहा है। शिविर के माध्यम से तैयार हो रहे खिलाड़ी भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर सकते हैं।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Back to top button