आपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडई

शहर के सिविल लाइन की सड़कों का होगा नव निर्माण 

Khabar Khairagariya

4करोड़ से सिविल लाइन इलाके की सड़कों का होगा कायाकल्प

खैरागढ़! शहर के वी आई पी इलाके सिविल लाइन में आने वाली लोक निर्माण विभाग की सड़कों का जल्द ही काया कल्प होगा! सिविल लाइन में 4किमी से अधिक सड़कों का नवनिर्माण किए जाने के टेंडर विभाग ने जारी कर दिए हैं! लंबे समय से इन सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण की कार्यवाही अटकी पड़ी थी! मशक्कत के बाद अब विभाग के दुर्ग संभागीय कार्यालय से निर्माण कार्य के टेंडर निकाले गए हैं! सड़क निर्माण, चौडीकरण सहित नाली निर्माण भी पूरा किया जाएगा!

अधिकारी कर्मचारी समेत वार्डवासियों को राहत

सिविल लाइन इलाके में कलेक्टर, एस पी, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, सहित आला अधिकारियों का निवास है! इलाके में ही शिक्षा, वन, सिंचाई विभाग थाना, लोक निर्माण उप पंजीयक सहित आधा दर्जन से अधिक विभागीय कार्यालय मौजूद है जहां सैकड़ों लोगों का रोजाना आना जाना होता है! सड़क निर्माण चौडीकरण से आवाजाही में राहत मिलेगी!

इन सड़कों का नवनिर्माण

सिविल लाइन में 4करोड़ रु से होने वाले चार किमी सड़क निर्माण में पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने से टिकरापारा मार्ग, दुर्गा मंच चौक से डी एफ ओ कार्यालय, अटल चौक से अधिकारी क्वार्टर, डी एफ ओ कार्यालय से बीएसएनएल कार्यालय होते कन्या शाला, कलेक्टर बंगला, सहित अन्य सड़क शामिल हैं! लोक निर्माण विभाग की अभियंता स्मारिका तिवारी ने बताया कि सड़क निर्माण चौडीकरण के लिए टेंडर निकाले गए हैं जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा !

**************


Khabar Khairagariya

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!