बीईओ कार्यालय मे देररात तक शराबखोरी के विडियो वाइरल, बाबू और प्रपा को डीईओ ने किया निलंबित

जिला प्रशासन की नाराजगी के बाद हुई कार्यवाही

खैरागढ़ । खंड शिक्षा कार्यालय मे देररात तक शराबखोरी करने वाले विभागीय बाबू और सहयोगी प्रधानपाठक को आखिरकार जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। सिविललाइन स्थित खंड शिक्षा कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 2 रविन्द्र सिंह गहरवार और प्राथमिक शाला संडी मे पदस्थ प्रधानपाठक सुनील वर्मा का कार्यालय में ही देररात तक शराबखोरी के कई विडियो सोशल मीडिया मे लगातार वाइरल हो रहे थे। सबसे पहले विडिया मार्च मे वाइरल हुआ था। जिस पर संयुक्त संचालक दुर्ग ने जांच के आदेश दिए थे । सोशल मीडिया मे जारी सभी विडियो दिसंबर जनवरी माह के दौरान रिकार्ड किए गए थे। बीईओ कार्यालय मे देररात तक शराबखोरी मामले की जांच दो सदस्यीय जांच टीम द्वारा कर प्रतिवेदन माह भर मे ही जिला शिक्षा कार्यालय मे प्रस्तुत कर दिया गया था । लेकिन मामले मे दो माह से कार्यवाही अटकी पड़ी थी। बताया गया कि विभागीय अधिकारी ही मामले को दबा कर बैठ गए थे। इस दौरान शिक्षा अधिकारियो पर बाबू और प्रपा को शह देने के आरोप भी लग रहे थे। चार दिन पहले ही दोनो कर्मचारियो के शराबखोरी के नए विडियो फिर से सोशल मीडिया में जारी होने के बाद मामला गर्मा गया। जिला प्रशासन के पास विडियो क्लीप पहुँचने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और सोमवार दोपहर सहायक ग्रेड 2 रविन्द्र सिंह गहरवार और प्रपा सुनील वर्मा के निलंबन आदेश जिला शिक्षा अधिकारी मुकुल साव ने जारी करते दोनो को निलंबन अवधि मे छुईखदान बीईओ कार्यालय में अटैच किया है।
