खैरागढ़-छुईखदान- गंडईमौसम विभागहेल्थ

लक्षणा जंगल मे झिरिया के पास मृत मिले मोर, उदबिलाव, उल्लू सहित पक्षी

Khabar Khairagariya

मचा हड़कंप, मौके पर वनविभाग का अमला, प्रारंभिक जांच मे लू और डिहाईड्रेशन से मौत की पुष्टि

Oplus_16908288

खैरागढ़ । खैरागढ़ वनपरिक्षेत्र के तहत लक्षणा जंगल के गरदीखोल मे लू के चलते कई जानवरो की मौत का मामला सामने आया है । सोमवार को मौके पर 3 मयूर, 5 उदबिलाव, कई कौंवे, कोयल और दस उल्लू की कक्ष क्रमांक 322 मे झिरिया के पास मौत हो गई । इसमे लाल प्रजाति का उल्लू भी शामिल है। सुबह जंगल जाने वाले ग्रामीणो ने जानवरो और पक्षियो की मौत देखी तो आनन फानन मे ग्रामीणो और वनविभाग अधिकारियो को इसकी सूचना दी। जानवरो की मौत की खबर के बाद वन अमले में हड़कंप की स्थिति मच गई । आनन फानन मे वनविभाग का जमीनी अमला आला अधिकारी भी मौके पर पहुँचे और मृत जानवरो की जांच पड़ताल शुरू की गई । भरी दोपहरी मे मृत जानवरो मयूर, उदबिलाव, उल्लू सहित पक्षियो की अधिकारियो की उपस्थिति पीएम शुरू किया गया । शुरूआती जांच में जानवरो को गर्मी के चलते डिहाइड्रेशन बढ़ने और गर्मी से मौत होने की जानकारी सामने आई है। मामले की जांच करने मौके पर दुर्ग सीसीएफ भी पहुँची डीएफओ, एसडीओ सहित रेंजर और डिप्टीरेंजर भी मौके पर डटे रहे । शाम को कार्यवाही पूरी करने के बाद वन अमला मौके से वापस लौटा ।

Oplus_16908288

जहर देकर मारने की आशंका से डरे ग्रामीण

लक्षणा वनपरिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 322 गरदीखोल मे हुई इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद ग्रामीण जहर देकर जानवरो को मारने की आशंका जता रहे थे। ग्रामीणो को आशंका थी कि पानी भरे झिरिया मे जानवरो को मारने के उददेश्य से जहर डाला गया होगा। हालंकि अब तक की जांच मे ऐसी स्थिति सामने नही आई है। वनअधिकारियो ने बताया कि मौके पर प्राकृतिक रूप से झिरिया बना हुआ है जहाँ गर्मी के दौरान पानी पीने जंगली जानवर पहुँचते है । जंगल मे प्रचंड गर्मी के चलते भी मौके पर जानवर पहुँचे थे । लेकिन इससे पहले ही जानवरों और पक्षियो की मौत हुई है। पानी के सेंपल मे जहर होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है । हालंकि झिरिया के पानी का सैंपल भी जांच के लिए लिया गया है। प्रारंभिक जांच मे जानवरो की मौत गर्मी के चलते लू लगने और डिहाइड्रेशन से होने का सामने आया है। खैरागढ़ वनमंडल अंतर्गत आने वाले जंगल मे लू लगने से मयूर, उदबिलाव, उल्लू सहित पक्षियो की मौत का यह पहला मामला है। वनपरिक्षेत्र अधिकारी आर के टंडन ने बताया कि जानवरो और पक्षियो की मौत की प्रारंभिक जांच मे लू और डिहाईड्रेशन से मौत होने की जानकारी सामने आई है। अन्य पहलुओ पर अधिकारियो की उपस्थिति में जांच जारी है । पीएम रिर्पोट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी ।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!