डी.एड. प्रवेश परीक्षा 4 जून को, जिले के 10 केंद्रों में शामिल होंगे 2409 परीक्षार्थी
रश्मि देवी महाविद्यालय, कन्या शाला, बख्शी स्कूल सहित शहर में दस परीक्षा केंद्र

रश्मि देवी महाविद्यालय, कन्या शाला, बख्शी स्कूल सहित शहर में दस परीक्षा केंद्र
खैरागढ़ । छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित डी.एड. प्रवेश परीक्षा 4 जून को खैरागढ़ जिले के 10 परीक्षा केंद्रों में संपन्न होगी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जिले में कुल 2409 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर रेणुका रात्रे ने बताया कि परीक्षा प्रातः 10 से 1-15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को सुबह 9-30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य होगा। इसके बाद परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार बंद कर दिए जाएंगे तथा विलंब से पहुंचने वाले किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा की सतत निगरानी के लिए उड़नदस्ता दल, नोडल अधिकारी, पुलिस नोडल अधिकारी एवं पर्यवेक्षक दल की नियुक्ति की गई है। जिला मुख्यालय मे बनाए गए परीक्षा केन्द्रों में रानी रश्मिदेवी महाविद्यालय में 360, बख्शी स्कूल में 360, कन्यां शाला मे 360, जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डाइट मे 180, अमलीपारा हाई स्कूल में 180, पालीटेक्रीक कालेज में 180, विवेकानंद पब्लिक स्कूल में 180, माईलस्टोन पब्लिक स्कूल में 240, वेसलियन स्कूल अमलीपारा में 240 और प्रेमकुमार सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल मे 180 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा मे शामिल होंगे ।

