आबकारी विभाग मे ही कर्मचारियो के शराब सेवन करते विडियो वाइरल

जिला कार्यालय स्थित आबकारी विभाग मे ही कर्मचारियो के शराब सेवन करते विडियो वाइरल होने से मचा हड़कंप

खैरागढ़ । जिला मुख्यालय मे शासकीय कार्यालयों मे कर्मचारियो द्वारा ही शराबखोरी की घटनाएं थमने का नाम नही ल रही है। शिक्षा कार्यालय मे शराबखोरी करते पकड़ाए लिपिक और प्रधानपाठक के बाद अब कलेक्टर कार्यालय मे संचालित होने वाले जिला आबकारी कार्यालय मे ही वहाँ पदस्थ बाबू कार्यालयीन समय मे शराबखोरी करते वाइरल विडियो मे सामने आए है। कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्थित जिला आबकारी कार्यालय से कर्मचारियों के शराब सेवन का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। विभाग के कक्ष से वायरल वीडियो में आबकारी विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड तीन सुजीत पूरी गोस्वामी और मुख्य लिपिक वीरेंद्र सिंह यादव ड्यूटी समय में शराब का सेवन करते दिखाई दे रहे हैं। विडियो दोपहर के समय का बताया गया है। उल्लेखनीय है कि पूरे जिले में सरकारी शराब की व्यवस्था संभालने वाले आबकारी कार्यालय में कार्यालयीन समय मे ही कर्मचारियो द्वारा शराब सेवन किए जाने की यह पहली घटना सामने आई है। जिला कार्यालय में कलेक्टर सहित जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी नियमित रूप से मौजूद रहते हैं, उसी परिसर में कर्मचारी बेखौफ होकर शराब पीते नजर आए। घटना सामने आने के बाद सरकारी कार्यालयों में अनुशासन और कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। शराब सेवन के वाइरल विडियो मामले पर जिला आबकारी विभाग फिलहाल बोलने से बच रहे है । मामले को लेकर अपर कलेक्टर सुरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि मामला की जानकारी मिली है। संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार दंडात्मक एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
