आपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडई

तेज विकास के साथ गरीबों,युवाओं,महिलाओं,किसानों का उत्थान मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धि

Khabar Khairagariya

 

तेज विकास के साथ गरीबों,युवाओं,महिलाओं,किसानों का उत्थान मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धि:अमित चिमनानी

मोदी सरकार के 12 वर्षों में भारत में हुए चमत्कारिक परिवर्तन

मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी बम्पर राशि,12 साल में दिए 5 लाख करोड़ से ज्यादा

खैरागढ़ – जिला भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनादेश के साथ निर्वाचित होकर लगातार 12 वर्षों से प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 12 वर्षों का यह कार्यकाल स्वर्णिम और ऐतिहासिक काल रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी खुद को प्रधानमंत्री नहीं, प्रधान सेवक कहते हैं। 140 करोड़ भारतवासियों को अपना परिवार मानते हैं। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ को मूलमंत्र मानते हुए दिन और रात 140 करोड़ भारतवासियों की सेवा करते हैं। इसी जन-विश्वास की बदौलत आज एनडीए (NDA) देश के 22 राज्यों में जनता की सेवा कर रहा है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता  चिमनानी ने कहा कि लगातार तीसरी बार शपथ लेने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री जी ने सबसे पहला काम पीएम किसान सम्मान निधि की फाइल पर हस्ताक्षर करके किया। यह इस बात का सीधा सबूत है कि इस सरकार के लिए गरीब, किसान, युवा और महिलाएं ही सबसे पहले आते हैं। सरकार का एक ही लक्ष्य रहा है कि हर योजना का 100% लाभ कतार में खड़े आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे। इसी का नतीजा है कि बीते सालों में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल चुके हैं।

अब बिना भ्रष्टाचार के सीधे खातों में पैसा

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता  चिमनानी ने कहा कि तकनीक और डिजिटल गवर्नेस की मदद से सीधे बैंक खातों में पैसा (DBT) भेजकर लाखों फर्जी लाभार्थियों को हटाया गया। इससे देश के ₹4.31 लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से बच गए।आज देश की सीमाएं और आंतरिक सुरक्षा पूरी तरह मजबूत हैं। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसी कार्रवाइयों ने साफ कर दिया है कि यह नया भारत है, जो चुप नहीं बैठता बल्कि मुंहतोड़ जवाब देता है देश आज नक्सलवाद से मुक्त हो गया है और हमारा रेड कॉरिडोर’ अब ‘ग्रीन ग्रोथ जोन’ में बदल चुका
है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता  ने कहा कि  मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 58 करोड़ से ज्यादा बैंक खाते खोले, कोरोना महामारी के वक्त से लेकर अब तक 81 करोड़ से ज्यादा देशवासियों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है, आयुष्मान भारत योजना में 60 करोड़ से ज्यादा हेल्थ कार्ड बने हैं, इसके अलावा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से भी 58 करोड़ से ज्यादा लोगों को एक मजबूत सुरक्षा कवच मिला है। पीएम आवास योजना के तहत 4 करोड़ से ज्यादा परिवारों को पक्के मकान दिए गए हैं। उज्ज्वला योजना के जरिए 11 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन देकर धुएँ से आजादी दी गई है। गाँवों के विकास के लिए जल जीवन मिशन के तहत 16 करोड़ से ज्यादा घरों तक नल से साफ पानी पहुँचाया जा चुका है, वहीं स्वच्छ भारत मिशन के तहत 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाकर देश में स्वच्छता की एक नई क्रांति लाई गई है। रेहड़ी-पटरी वाले भाई-बहनों के लिए पीएम स्वनिधि योजना से 74 लाख से ज्यादा लोगों को लोन मिला है। मुद्रा योजना के तहत छोटे काम-धंधों के लिए बिना गारंटी 57 करोड़ से ज्यादा लोन बाँटे गए हैं, पीएम विश्वकर्मा योजना से 30 लाख लोगों को फायदा पहुँचाया गया है।

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को 4.3 लाख करोड़ रुपये सीधे उनके खातों में भेजे जा चुके हैं। किसान क्रेडिट कार्ड योजना के जरिए 7 करोड़ से ज्यादा किसानों को करीब 10 लाख करोड़ रुपए का सस्ता कर्ज दिया गया। इस कर्ज की सीमा को भी 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया गया है। टैक्स छूट की सीमा को 2 लाख से बढ़ाकर सीधे 12.75 लाख रुपये कर दिया गया है। लखपति दीदी योजना से 3 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को फायदा मिला है। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 4.5 करोड़ से ज्यादा खाते खोले जा चुके हैं। सुरक्षाबलों में महिला अफसरों की संख्या 3 हजार से बढ़ाकर सीधे 11 हजार कर दी गई है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से 1 करोड़ घरों की छतों पर सोलर सिस्टम लगाए गए हैं।

विकास के साथ विरासत और महापुरुषों को सम्मान

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री चिमनानी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश का विकास तो हुआ ही है, साथ ही हमारी सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय गौरव को भी एक नया मुकाम मिला है। ‘राजपथ’ का नाम ‘कर्तव्य पथ’ किया गया और इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा लगाई गई। बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन से जुड़े 5 मुख्य स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया गया। आदिवासी समाज के महानायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित कर उन वीरों को सम्मान दिया गया। सरदार पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ और नए संसद भवन का निर्माण किया गया। रेसकोर्स रोड का नाम ‘लोक कल्याण मार्ग और मुगल गार्डन का नाम ‘अमृत उद्यान’ किया गया। नई संसद में पवित्र ‘सेंगोल’ को स्थापित किया गया। अंडमान-निकोबार के 21 द्वीपों के नाम हमारे परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखे गए और पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर ‘श्री विजयपुरम’ किया गया है। हमारे वीर शहीदों की याद में बना ‘राष्ट्रीय युद्ध स्मारक’ आज हर भारतीय को देश प्रेम की प्रेरणा दे रहा है। हमारी संस्कृति की ताकत देखिए कि आज 177 देश एक साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हैं। चिमनानी ने कहा फिट इंडिया मूवमेंट और वोकल फॉर लोकल जैसे अभियानों ने देश के लोगों में स्वदेशी और अच्छी सेहत के प्रति एक नया भरोसा जगाया है। भारत ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना को धरातल पर उतारा है। आज दुनिया के मंच पर भारत एक ‘समाधान देने वाले देश’ के रूप में मजबूती से खड़ा है। ‘वैक्सीन मैत्री’ के जरिए मुश्किल वक्त में 99 देशों तक दवाइयाँ पहुँचाकर भारत दुनिया का सबसे भरोसेमंद दोस्त बनकर उभरा है। जी-20 की कामयाब अध्यक्षता, 39 नए दूतावासों का खुलना और ₹70 लाख करोड़ से ज्यादा का विदेशी निवेश आना यह दिखाता है कि आज पूरी दुनिया को भारत पर पूरा भरोसा है। दुनिया के 38 देशों के साथ किए गए 9 फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स ने हमारे किसानों और उद्योगों के लिए दुनिया के बड़े बाजार खोल दिए हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी को मिले 32 अंतरराष्ट्रीय सम्मान और ‘मॉर्निंग कंसल्ट’ के सर्वे में 75 प्रतिशत अप्रूवल रेटिंग के साथ दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बनना, हर एक भारतीय के लिए सम्मान की बात है। जनजातीय समाज के कल्याण के लिए 15 हजार करोड़ रुपए का बजट और ‘धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान’ के लिए 79 हजार करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।छत्तीसगढ़ को मिले विशेष लाभ
बजट में छत्तीसगढ़ उड़ीसा और केरल के लिए मीनिंग कॉरिडोर विकसित करने की घोषणा की गई है इससे खनिज आधारित उद्योगों को मजबूती मिलेगी निवेश बढ़ेगा और छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे रेलवे ने इस बार छत्तीसगढ़ को बजट में रेलवे के 7 राज्यों की तुलना में अधिक बजट दिया है। छत्तीसगढ़ को बजट में रेलवे विकास के लिए 7,470 मिला है।

छत्त्तीसगढ़ को पांच नए मेडिकल कॉलेज की सौगात

तेंदूपत्ता पर टीसीएस घटकर दो प्रतिशत किया गया है इससे छत्तीसगढ़ के तेंदूपत्ता संग्राहकों को भी लाभ मिलेगा केंद्र ने छत्तीसगढ़ को 12 वर्षों में 5 लाख 30 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि दी। रायपुर विशाखापट्नम एक्सप्रेस वे
464 किलोमीटर लंबा 6 लेन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर।
यह दूरी को 132 किलोमीटर कम करेगा।इस दौरान प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ बिशेषर साहू, महामंत्री शशांक ताम्रकार, उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उमा चौबे, मंडल अध्यक्ष दिनेश वर्मा, जिला सोशल मीडिया संयोजक विनय चोपड़ा व जिला भाजपा मीडिया प्रभारी यतीश साहू उपस्थित रहे.


Khabar Khairagariya

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!