आपकी - सिटीकृषिखैरागढ़-छुईखदान- गंडई

जिला पंचायत में सहकारिता उद्योग समिति की बैठक में धान शार्टेज का मामला उठा

समितियो मे हुए धान शॉर्टेज की समिति के अधिकारी कर्मचारी करेंगे भरपाई 

Khabar Khairagariya

जिला पंचायत में सहकारिता उद्योग समिति की बैठक में धान शार्टेज का मामला उठा

समितियो मे हुए धान शॉर्टेज की समिति के अधिकारी कर्मचारी करेंगे भरपाई 

 

खैरागढ़ । जिला पंचायत की सहकारिता एवं उद्योग स्थायी समिति के तीसरे बैठक में जिले की धान खरीदी समितियो में उठाव के बाद मिले शार्टेज का मुददा छाया रहा। सभापति जमुना कुर्रे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित विषयों पर समीक्षा एवं चर्चा हुई । बैठक में सहकारिता विभाग द्वारा समितियों में पाए गए धान शॉर्टेज की जानकारी प्रस्तुत करने पर सभापति ने संबंधित समितियों द्वारा शॉर्टेज की भरपाई सुनिश्चित करने, डोकराभाटा समिति में लंबित कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। जिले के समितियो मे 35 हजार क्विंटल से अधिक धान का शार्टेज सामने आया है। इसको लेकर सदन गर्म रहा। अधिकारी भी बगले झांकते रहे । बैठक मे किसानों को उर्वरकों की सुचारू उपलब्धता, नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग को बढ़ावा देने ग्राम स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया गया। विपणन विभाग की समीक्षा के दौरान वर्ष 24-25 एवं 25-26 की भौतिक सत्यापन रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड निर्माण एवं संशोधन हेतु ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध होने, मछली पालन विभाग द्वारा तालाब निर्माण एवं बायोफ्लॉक इकाइयों पर उपलब्ध अनुदान योजनाओं की जानकारी दी गई। बैठक में छिन्दारी बांध के समीप एक्वेरियम स्थापना का सुझाव भी बैठक में आया। जिससे पर्यटन एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा। उद्योग विभाग की समीक्षा के दौरान जिले में नवीन औद्योगिक इकाइयों की स्थापना एवं औद्योगिक विकास को गति देनेपर बल दिया गया। बुनकर समुदाय के युवाओं को पारंपरिक व्यवसाय से जोड़ने के लिए विकासखण्ड स्तर पर कार्यशालाओं के आयोजन तथा हथकरघा उत्पादों के सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार पर भी चर्चा हुई। छिन्दारी एवं पैलीमेटा बांध क्षेत्र में ट्रैकिंग एवं हाइकिंग जैसी पर्यटन गतिविधियों के विकास की संभावनाओं पर विचार किया गया। बैठक में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत सहकारी समितियों में कार्यरत सभी कर्मचारियों द्वारा पौधारोपण एवं उसके संरक्षण को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। सभापति करें ने सभी विभागों को आगामी बैठकों में एजेण्डा के अनरूप अद्यतन एवं पर्ण जानकारी प्रस्तत करने के निर्देश दिए ।


Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!