युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़, संगठन विस्तार में निभाएं अहम भूमिका – विक्रांत सिंह

युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़, संगठन विस्तार में निभाएं अहम भूमिका – विक्रांत सिंह

खैरागढ़ ! छुईखदान भारतीय जनता युवा मोर्चा के नए पदाधिकारियों की घोषणा के उपरांत सभी पदाधिकारी जिला भाजपा कार्यालय पहुँचे, जहाँ उनका परिचय बैठक के माध्यम से स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंडल भाजपा अध्यक्ष भावेश कोचर ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें पार्टी के हित में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की ऊर्जा का प्रमुख केंद्र है और सभी कार्यकर्ताओं को संगठन के विस्तार में योगदान देना चाहिए। पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष घम्मन साहू ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा में युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हम भाजपा जैसे राष्ट्रवादी संगठन से जुड़े हुए हैं और हमें संगठन के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करना चाहिए।जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिशेषर साहू ने कहा कि छुईखदान युवा मोर्चा की नई टीम की घोषणा हो चुकी है और सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा है कि वे पार्टी के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए युवाओं की भूमिका को अहम बताया।मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए विक्रांत सिंह ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को नए दायित्व के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि दायित्व कार्य, व्यवहार और सक्रियता के आधार पर दिया जाता है। जो कार्यकर्ता समर्पण भाव से कार्य करता है, वही संगठन में आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि सभी को मिले अवसर का सही उपयोग करते हुए बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार है और ऐसे में युवा मोर्चा की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़ है और संगठन के विस्तार को लक्ष्य बनाकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी को परिवार मानकर अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करें। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष आयश सिंह बोनी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन शशांक ताम्रकार ने किया।इस अवसर पर आनंद सिन्हा, आलोक श्रीवास, रोशन चंद्राकर, शुभम विश्वास, सूरज वर्मा, सन्नी महोबिया, रेखचन्द जंघेल, दुष्यंत जंघेल, सूरज मंडावी, तुषार साहू, प्रकाश साहू, रवि चंद्राकर, अभिजीत चंद्राकर, लोमेश जंघेल, गौकरण साहू, राघवेंद्र जंघेल एवं कमलेश साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
