अवैध खाद भंडारण पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 313 बोरी उर्वरक की जब्ती बनाई

एक दुकान, दस गोदामः अवैध भंडारण के खिलाफ सख्ती बरती जा रही
अवैध खाद भंडारण पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 313 बोरी उर्वरक की जब्ती बनाई

खैरागढ़ ! कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के क निर्देशन एवं उप संचालक कृषि है। राजकुमार सोलंकी के मार्गदर्शन में नों खरीफ सीजन को देखते हुए जिले में न उर्वरक, बीज एवं कीटनाशी विक्रय में केंद्रों तथा संभावित अवैध भंडारण क स्थलों का लगातार औचक निरीक्षण । किया जा रहा है। इसी क्रम में कृषि र्ष विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी को कार्रवाई करते हुए कुल 313 बोरी उर्वरक जब्त किए हैं।
विकासखंड छुईखदान के ग्राम अचानकपुर (पैलीमेटा) स्थित व्यवसायी अनिल साहू के गोदाम का निरीक्षण करने पर बिना वैध दस्तावेजों के 94 बोरी उर्वरक का भंडारण पाया गया। प्रारंभिक जांच में यह भंडारण उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के प्रावधानों के विपरीत पाया गया। विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संपूर्ण स्टॉक जब्त कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया।
इसी प्रकार विकासखंड खैरागढ़ के ग्राम गाडाघाट स्थित साहू किराना स्टोर में बिना अनुज्ञप्ति के यूरिया विक्रय किए जाने की सूचना प्राप्त होने पर संबंधित प्रोपराइटर नानक दास साहू के गर्रापार स्थित गोदाम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में बिना वैध दस्तावेजों के 58 बोरी डीएपी एवं 72 बोरी यूरिया सहित कुल 219 बोरी उर्वरक का अवैध भंडारण पाया गया। जांच के दौरान व्यवसायी द्वारा उर्वरकों की
किसानों से की गई अपील
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे खाद, बीज एवं कीटनाशकों की खरीद केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही करें तथा प्रत्येक खरीद पर पक्का बिल अवश्य प्राप्त करें। विभाग ने यह भी कहा है कि कालाबाजारी, मुनाफाखोरी, अवैध भंडारण अथवा नकली खाद-बीज से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर किसानों के हितों की रक्षा की जा सके।
खरीदी से संबंधित बिल एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद विभाग ने गोदाम में उपलब्ध संपूर्ण उर्वरक स्टॉक को जब्त कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया।



