सर्रागोंदी मुख्य मार्ग मे नाली निर्माण के लिए डीएमएफ से 5 लाख 88 हजार स्वीकृत
जनपद सदस्य शैलेन्द्र मिश्रा की मेहनत सफल

सर्रागोंदी के मुख्य मार्ग मे नाली निर्माण के लिए डीएमएफ से 5 लाख 88 हजार रुपए स्वीकृत
नाली निर्माण से गांव की परेशानी खत्म होगी

खैरागढ़ :- शहर के समीप स्थित ग्राम सर्रागोंदी के प्रमुख मार्ग मे नाली निर्माण किए जाने जिला खनिज न्यास मद से 5 लाख 88 हजार रू की स्वीकृति मिली है। देवरी जाने वाले मुख्य मार्ग पर सर्रागोंदी में नाली नही होने से पिछले कई माह से बारिश और घरो का पानी मुख्य सड़क पर भर रहा है। गंदे पानी की निकासी नही होने से सड़क मे तालाब जैसी स्थिति बन रही है जिसके कारण आवाजाही मे लोगो को महीनो से परेशानियो का सामना करना पड़ रहा था तो दूसरी ओर सायकल और पैदल आवाजाही करने वालो को मुख्य सड़क से आवाजाही करने में कठिनाई हो रही थी स्कूली छात्रछात्राओ को भी परेशानी उठानी पड़ रही थी। ग्रामीणो द्वारा सड़क किनारे नाली निर्माण की मांग भी लगातार जारी थी । क्षेत्रीय जनपद सदस्य शैलेन्द्र मिश्रा ने मामले की गंभीरता के बाद सर्रागोंदी मुख्य मार्ग किनारे नाली निर्माण किए जाने सांसद संतोष पांडे, जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह से मांग करते जिला खनिज न्यास मद से स्वीकृति दिए जाने की मांग की थी। जिसके बाद इसकी स्वीकृति प्रदान करते जिला खनिज न्यास अध्यक्ष कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने उक्त नाली निर्माण के लिए 5 लाख 88 हजार रू की स्वीकृति दिए जाने के आदेश जारी किए है। नाली निर्माण होने से सड़क पर भरने वाली गंदे पानी की समस्या दूर होगी । नाली निर्माण कार्य स्वीकृत करने पर ग्रामीणों ने जनपद सदस्य शैलेन्द्र मिश्रा का आभार प्रकट किया है!
