आपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडईचुनावनगरीय प्रशासनराजनीति

पालिका चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय ने एकजूटता और संगठन को मजबूत रखने पर दिया जोर

Khabar Khairagariya

पालिका चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा

संगठन महामंत्री पवन साय ने एकजूटता और संगठन को मजबूत रखने पर दिया जोर

Oplus_16908288

 

खैरागढ़ । पालिका चुनाव की तैयारी शुरू करने भाजपा की संगठनात्मक बैठक लेने पहुँचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने जिले मे पार्टी को मजबूत करने, एकजुटता के साथ चुनाव लड़ने पर जोर देते पार्टी पदाधिकारियो से चर्चा कर सुझाव मांगे बैठक में साय ने कार्यकर्ताओं में एकजुटता का मंत्र फूंकते कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ता मिलकर काम करेंगे तभी संगठन आगे बढ़ेगा। जिला, मण्डल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर के बीच परस्पर समन्वय रहने से ही संगठन के कार्य सुचारू रूप से संचालित होते हैं। उन्होंने संगठनात्मक ढांचे की प्रगति की जानकारी लेने, नियमित बैठकों का क्रम बनाए रखने और मोर्चा-प्रकोष्ठों के प्रभारियों की नियुक्ति पर बल दिया। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर की छोटी-छोटी समस्याओं व विषयों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। सांसद संतोष पांडे ने बैठक में कहा कि साय ने संगठन को मजबूत करने के लिए जो महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए हैं, उन पर जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ अमल करेगा। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिशेसर साहू ने जिले में चल रही भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्ययोजनाओं और सांगठनिक ढांचे की जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में जिला प्रभारी नलीनीश ठोकने, विधानसभा प्रभारी संदीप शर्मा, नगर पालिका चुनाव प्रभारी लाभचंद बाफना, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, अध्यक्ष प्रियंका ताम्रकार, कोमल जंघेल, टि. के. चंदेल, घम्मन साह, नवनीत जैन, शशांक ताम्रकार, खम्हन ताम्रकार, गिरजा चन्द्राकर, आयश सिंह, डॉ राजेश्री त्रिपाठी, राज्जंघेल, राकेश ठाकुर, विनय देवांगन, कीर्ति वर्मा, गोरेलाल वर्मा, दिनेश वर्मा, जीवन दास रात्रे,, विकेश गुप्ता, विनय चोपड़ा, सहित जिले के प्रमुख भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!