आपकी - सिटीकृषिखैरागढ़-छुईखदान- गंडईनगरीय प्रशासन

मवेशियो से फसलो को हो रहे नुकसान से परेशान किसानो ने मवेशियो को पहुँचाया शहर चेतावनी दी नही सुधरी व्यवस्था तो मवेशियो को कलेक्टर के सामने

Khabar Khairagariya

मवेशियो से फसलो को हो रहे नुकसान से परेशान किसानो ने मवेशियो को पहुँचाया शहर

चेतावनी दी नही सुधरी व्यवस्था तो मवेशियो को कलेक्टर के सामने छोड़ेंगे

 

खबर खैरागढ़िया न्यूज  खैरागढ़ । आवारा मवेशियो द्वारा सड़को पर यातायात अवरूद्ध करने के साथ साथ शहर के बाहरी इलाको मे खेतो मे लगे खड़े फसलो को लगातार नुकसान पहुँचाने से हलाकान पिपरिया के किसानों और वार्डवासियो ने गुरूवार रात को अनोखा प्रदर्शन करते खेतो सहित वार्ड के हर गली और मार्ग पर मौजूद मवेशियो को इकटठा कर उसे शहर लाकर छोड़ा । पिपरिया वार्ड के किसान मवेशियों द्वारा खेतों मे खड़ी फसल को लगातार नुकसान पहुँचाने से परेशान है। लगातार मांग और व्यवस्था बनाए जाने के ज्ञापन के बाद भी प्रशासनिक कार्यवाही नहीं होने से किसानो का रोष बढ़ रहा है। गुरूवार शाम को डेढ़ सौ से अधिक आवारा मवेशियो को किसानो और युवाओ ने वार्ड से लेकर शहर लाकर छोड़ा और प्रशासन को कार्यवाही किए जाने की चेतावनी दी। किसानो ने बताया कि खेतो मे धान सोयाबीन सहित अन्य खरीफ फसलो के साथ साथ सब्जी की फसल लगाई गई है। फसलो की सुरक्षा लगातार किए जाने के बाद भी आवारा मवेशी खेतो में घुसकर फसलो को रोजाना खराब कर रहे है। पिपरिया वार्ड के रहवासियो सहित किसानो ने प्रशासन को मामले मे ज्ञापन भी सौंपा था लेकिन कार्यवाही नही हो पाई। इसके बाद किसानो ने मवेशियो को शहर तक खदेड़ते चेतावनी दी की व्यवस्था नही बनाई गई तो अब मवेशियो को कलेक्टर कार्यालय और कलेक्टर बंगले में लाकर छोड़ा जाएगा ।

गड़बड़ा गई व्यवस्था

मवेशियो के सड़को पर बैठने से लेकर खेतो मे फसल खराब करने को लेकर शहर सहित वार्ड के लोग लंबे समय से हलाकान है ।

सड़को पर लगातार दुर्घटनाएं सामने आ रही है । तो दूसरी ओर फसलो को नुकसान पहुँच रहा है। पिपरिया के किसानो ने बताया कि पिपरिया वार्ड के चारो तरफ विभिन्न गांवो के मार्ग सहित राजनांदगांव कवर्धा स्टेट हाइवे मौजूद है। देररात तक वार्डो मे गांवो और मुख्य मार्गो से मवेशियो को खदेड़ कर पिपरिया मे छोड़ा जा रहा है। दो सौ से अधिक मवेशियों की चारा पानी की व्यवस्था नही होने से वे खेतो मे घुस फसलो को खराब कर रहे है ।

कलेक्टर के निर्देश का असर नही

साल भर से आवारा मवेशियो की व्यवस्था बनाने कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देश का असर अब तक नही दिख पाया है। पिछले सप्ताह की बैठक मे कलेक्टर चंद्रवाल ने नगरीय प्रशासन, जनपद सहित पुलिस विभाग को आवारा मवेशियो की व्यवस्था बनाने, सड़को पर बैठने वाले मवेशियो पर रेडियम लगाने के निर्देश दिए थे। सप्ताह गुजरने के बाद भी अधिकारियो ने निर्देश की सुघ नही ली है। आवारा मवेशियो पर व्यवस्था बनाने कार्यवाही नही होने पर अब कांग्रेस भी मामले मे बड़े आंदोलन की तैयारी में जुटी है।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!