आपकी - सिटीक्राइमखैरागढ़-छुईखदान- गंडईजुर्मपुलिस

त्यौहार एवं सार्वजनिक उत्सवों पर जिला पुलिस की कार्रवाई बदमाशों, गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को थाना में बुलाकर दी समझाईश

Khabar Khairagariya

त्यौहार एवं सार्वजनिक उत्सवों पर जिला पुलिस की कार्रवाई

बदमाशों, गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को थाना में बुलाकर दी समझाईश

 

खबर खैरागढ़िया न्यूज  खैरागढ़ । आगामी त्यौहारो, सार्वजनिक उत्सवों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने जिले के थाना क्षेत्रों में आदतन बदमाशों, गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को थाना बुलाकर आगामी त्यौहारों एवं सार्वजनिक आयोजनों के दौरान किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, विवाद, मारपीट, उपद्रव अथवा शांति व्यवस्था भंग करने वाले कृत्य से दूर रहने की समझाईश दी गई । संबंधित लोगो को स्पष्ट हिदायत देते कानून का पालन करने, त्यौहारों के दौरान किसी भी प्रकार की आपराधिक अथवा असामाजिक गतिविधि में शामिल नहीं होने, पूर्व के आपराधिक गतिविधियों से दूर रहकर समाज में शांतिपूर्ण एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में जीवन-यापन करने प्रेरित किया। किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति पर कड़ी कार्यवाही के संकेत भी पुलिस ने दिए ।

जिले में सतत निगरानी एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई जारी

जिला पुलिस द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं त्यौहार आयोजन स्थलों पर लगातार पेट्रोलिंग एवं निगरानी जारी है। आदतन अपराधियों एवं निगरानी बदमाशों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के साथ साथ आवश्यकता अनुसार प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जिला पुलिस द्वारा आगामी त्यौहारों के दौरान कानून व्यवस्था प्रभावित करने, उपद्रव करने अथवा किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। जिला पुलिस द्वारा आगामी त्यौहारों एवं सार्वजनिक उत्सवों को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस को देने कहा गया है ।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!