पदुमतरा के सुने मकान में चोरी करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार,
दस गात्र कार्यक्रम में गया था परिवार,

पदुमतरा के सुने मकान में चोरी करने वाले शातिर चोर गिरफ्तार,
दस गात्र कार्यक्रम में गया था परिवार,
प्रदीप बोरकर खैरागढ। जिले ठेलकाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पदुमतरा में सूने मकान का ताला तोड़कर सोने के जेवरात और नगदी चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए सोने के जेवरात बरामद किया है घटना सुबह लगभग 9:00 बजे अपने पूरे परिवार के साथ दसगात्र के कार्यक्रम में रायपुर गया था रायपुर में दसगात्र कार्यक्रम होने के बाद दिनांक 21/08/26 को लगभग 06:00 शाम को अपने घर पदुमतरा आया। तो देखा कि घर के मेन दरवाजा का ताला टूटा हुआ था ।
घर अन्दर अलमारी में रखे 1. सोने का एक जोडी झुमका पुराना इस्तेमाली कीमती लगभग 80, हजार रूपय 2. सोने का एक जोडी टाप आधा तोला कीमती लगभग 30,000 रूपये 3. सोने का एक नग मंगलसूत्र कीमती लगभग 50,000 रूपय 4. नगद रकम लगभग 5,000/रू कुल जुमला 1,65,000 / रूपये को कोई चोरी कर लिया गया है कि रिपोर्ट पर अपराध 150/2026 धारा 305,331(4) बीएनएस0 कायम कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश में थाना ठेलकाडीह चोरो का अथक प्रयास कर प्राप्त मुखबिर सूचना पर संदेही आरोपी सुखनंदन कुर्रे और शत्रुहन भारती को हिरासत में लेकर पूछताछ करने दोनो द्वारा दिनांक को रोहित देवांगन के घर रात्रि में शत्रुहन भारती के साथ चोरी करना स्वीकर किया एवं चोरी किये मशरूका को समक्ष गवाह जप्ती पत्रक के जप्त किया गया है, आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।




