पाड़ादाह मंडल अध्यक्ष की मनमानी के खिलाफ फूटा पदाधिकारियो का आक्रोश
छह बूथ अध्यक्ष सहित 11 भाजपा पदाधिकारियो ने इस्तीफा देकर छोड़ी भाजपा

पाड़ादाह मंडल अध्यक्ष की मनमानी के खिलाफ फूटा पदाधिकारियो का आक्रोश,
छह बूथ अध्यक्ष सहित 11 भाजपा पदाधिकारियो ने इस्तीफा देकर छोड़ी भाजपा,
प्रदीप बोरकर खैरागढ़ । डोंगरगढ़ भाजपा में बगावत के बाद अब इसकी आग खैरागढ़ में भी पहुँच गई है। जिले के पाडादाह भाजपा मंडल अध्यक्ष की कथित मनमानी को लेकर मंडल के छह बूथ अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी सदस्य, संयोजक और सदस्यो ने रायपूर जाकर प्रदेश महामंत्री नवीन मारकंडे को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। गुरूवार को रायपूर पहुँचे भाजपा पदाधिकारियो मे लक्षणा मंडल सदस्य गणेश पटेल, टेमरी संयोजक प्रमोद जंघेल, लक्षणा बूथ अध्यक्ष ओंमकार सिंह आतराम, गाड़ाघाट बूथ अध्यक्ष घनश्याम बघेल, गातापार बूथ अध्यक्ष तरेन्द्र साहू,, नवांगांव बूथ अध्यक्ष गुप्तेश्वर साहू, गातापार बूथ अध्यक्ष सूर्यकुमग्र झा, नरोत्तम गोड़ सहित बोरला के सुखराम, भागवत और टेमरी के जितेन्द्र वर्मा शामिल है ।
*मंडल अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप*
प्रदेश महामंत्री समेत जिलाध्यक्ष को सौंपे ज्ञापन मे नाराज पदाधिकारियो ने पाडादाह मंडल अध्यक्ष गोरेलाल वर्मा पर मनमानी का आरोप लगाया है । पदाधिकारियो ने बताया कि सक्रिय कार्यकर्ता के रूप मे सालो से पार्टी का झंडा उठाने के बाद भी मंडल अध्यक्ष पर दुर्व्यवहार कर पार्टी संगठन के गतिविधियों से दूर रखने, कार्यकर्ताओ के साथ पक्षपात कर संगठन चलाने का आरोप लगाया है । इस्तीफे मे कहा गया है कि गिने चुने कार्यकर्ताओ के साथ काम कर चुनिंदा व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जा रही है। वनांचल के कार्यकर्ताओ के साथ कई बार दुर्भावनापूर्वक करने से पदाधिकारी आहत है। और भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे है । पदाधिकारियो ने आरोप लगाया कि सभी विषयो से जिला भाजपाध्यक्ष और पदाधिकारी भलीभांति परिचित है। पदाधिकारियो ने रायपूर जाकर इस्तीफा देने की बात स्वीकार करते कहा कि मनमानी ओर लापरवाही पर बार बार आवाज उठाने पर भी कोई असर नही होने से मजबूरन इस्तीफा देना पड़ रहा है। बताया गया कि इस्तीफा देने पहुँचे पदाधिकारियो को नवीन मारकंडे ने घंटे भर समझाइश भी दी लेकिन पदाधिकारियो ने अपने फैसले को वापस लेने से इंकार कर दिया ।
*सोसायटी अध्यक्ष पर सहमति नही*
इस्तीफा देने वालो मे पाडादाह मंडल अंतर्गत गातापार जंगल, लक्षणा और बरगांव नवांगांव बूथ के पदाधिकारी शामिल है । बताया जा रहा है कि नए बने सेवा सहकारी समितियों के अध्यक्ष चयन मे मनमानी को लेकर गातापार इलाके मे पार्टी के भीतर ही जमकर नाराजगी है। गातापार समिति मेानाम मंडल अध्यक्ष द्वारा बिना पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओ की रायशुमारी के तय कर दी गई है। वरिष्ठो को दरकिनार किए जाने के आरोप है। हालंकि इस्तीफा देने वाले पदाधिकारी इस पर कुछ बोलने से बच रहे है ।
पदाधिकारियो के इस्तीफा देने और किसी प्रकार की नाराजगी की जानकारी मुझे नही है।
*गोरेलाल वर्मा मंडल अध्यक्ष भाजपा पाडादाह*
पाडादाह मंडल के पदाधिकारियो द्वारा इस्तीफा दिए जाने की जानकारी अब तक मेरे पास नही आई है। ऐसी कोई बात होगी तो बैठकर चर्चा करेंगें ।
*डा बिशेसर साहू जिलाध्यक्ष भाजपा खैरागढ़*




