आपकी - सिटीखैरागढ़-छुईखदान- गंडईचुनावछत्तीसगढ़देशनगरीय प्रशासनमतदानराजनीति

पालिका चुनाव से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, 20 वार्डों में उतारे चुनाव प्रभारी, 

 विधायक यशोदा वर्मा की मौजूदगी में हुई वरिष्ठ नेताओं की बैठक, 

Khabar Khairagariya

पालिका चुनाव से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, 20 वार्डों में उतारे चुनाव प्रभारी,

 

 विधायक यशोदा वर्मा की मौजूदगी में हुई वरिष्ठ नेताओं की बैठक,

 

 वार्ड स्तर पर संगठन को सक्रिय करने की रणनीति पर हुआ विमर्श ,

 

 प्रभारियों को कार्यकर्ताओं से समन्वय और चुनावी तैयारियों की मिली जिम्मेदारी

 

प्रदीप बोरकर खैरागढ़। नगरीय निकाय चुनाव की आहट के साथ खैरागढ़ में कांग्रेस ने संगठन को वार्ड स्तर पर सक्रिय करने की कवायद शुरू कर दी है। नगर पालिका परिषद के आगामी चुनाव को लेकर विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान चुनावी तैयारियों, संगठनात्मक समन्वय और वार्ड स्तर पर गतिविधियों को गति देने को लेकर चर्चा हुई। इसी क्रम में शहर कांग्रेस कमेटी ने पालिका के सभी 20 वार्डों में चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की है। कांग्रेस संगठन की ओर से की गई इस व्यवस्था के तहत प्रभारियों को अपने-अपने वार्ड में पहुंचकर स्थानीय कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित करने, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल साहू के मार्गदर्शन में यह नियुक्तियां किए जाने की जानकारी शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.अरुण भारद्वाज ने दी है।

वरिष्ठ नेताओं को दो-दो वार्डों की जिम्मेदारी, संगठन ने बांटे प्रभार

 

कांग्रेस संगठन ने वार्ड प्रभारियों को दो-दो वार्डों की जिम्मेदारी सौंपी है। वार्ड 1 पुराना पिपरिया और 2 नया पिपरिया के प्रभारी धनेश वर्मा होंगे। वार्ड 3 गंजीपारा एवं 4 राजफेमली की जिम्मेदारी केशव सिंह को दी गई है। वार्ड 5 ठाकुरपारा एवं 6 बरेठपारा के लिए कन्हैया बैस तथा वार्ड 7 गोल बाजार एवं 8 तुरकारीपारा के लिए सुनीलकांत पांडेय को प्रभारी बनाया गया है। वार्ड 9 इतवारी बाजार एवं 11 धरमपुरा की जिम्मेदारी जितेंद्र सिंह गौर को जबकि वार्ड 10 लालपुर एवं 20 सिविल लाइन-खम्हरिया की जिम्मेदारी भीखमचंद छाजेड़ को सौंपी गई है। वार्ड 12 अमलीपारा एवं 14 सोनेसरार के प्रभारी गुलाब चोपड़ा तथा वार्ड 13 धनेली एवं 15 अमलीडीह के प्रभारी नीलेन्द्र शर्मा होंगे। इसी तरह वार्ड 16 दाऊचौरा देवांगनपारा एवं 17 दाऊचौरा सारथीपारा की जिम्मेदारी नासिर मेमन को दी गई है। वार्ड 18 अंबेडकर वार्ड-शिव मंदिर मार्ग एवं 19 गोकुल नगर-टिकरापारा के लिए पं.मिहिर झा को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

 

*बैठक में वार्ड स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर दिया गया जोर

बैठक में विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने नवनियुक्त प्रभारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संपर्क और समन्वय बनाए रखने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को वार्ड स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने की बात कही। शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.अरुण भारद्वाज ने कहा कि वार्डवार प्रभारियों की नियुक्ति से चुनावी तैयारियों को व्यवस्थित करने के साथ ही स्थानीय कार्यकर्ताओं और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि आगामी चुनाव को देखते हुए संगठन को स्थानीय स्तर पर सक्रिय किया जा रहा है।

 

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बनी रणनीति

 

बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य नीलांबर वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल साहू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी कमलाकांत पांडे, केशव सिंह, पं.मिहिर झा, गुलाब चोपड़ा, नीलेन्द्र शर्मा, सुनीलकांत पांडे, कन्हैया सिंह बैस, जितेंद्र सिंह गौर, नासिर मेमन, मोतीलाल जंघेल, विप्लव साहू, धनेश्वर वर्मा, राधेश्याम यादव सहित शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.अरुण भारद्वाज और ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सिरमौर उपस्थित रहे।


Khabar Khairagariya

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!