प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत अनापत्ति प्रमाण पत्र का हुआ वितरण , 57 हितग्राहियों को मिले अनापत्ति प्रमाण पत्र ,
शहर के विकास में नहीं आने देंगे कमी - विक्रांत सिंह

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत अनापत्ति प्रमाण पत्र का हुआ वितरण , 57 हितग्राहियों को मिले अनापत्ति प्रमाण पत्र ,
शहर के विकास में नहीं आने देंगे कमी – विक्रांत सिंह
प्रदीप बोरकर खैरागढ़ । शहर में नगर पालिका चुनाव से पहले मिली बड़ी स्वीकृति के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 160 रह वासियों को नए मकान की स्वीकृति मिली है जिसमे से 57 आवास योजना में स्वीकृत आवास हितग्राहियों को पालिका सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित कर आवास निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका क्षेत्र के 57 पात्र हितग्राहियों को अपने पक्के मकान के सपने को साकार करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रमाण पत्र मिलते ही हितग्राहियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पक्के मकान की सौगात मिलने पर खुशी जताई।
मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री का जताया आभार
समारोह के दौरान अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने मुख्य अतिथि विक्रांत सिंह के समक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव का हृदय से आभार व्यक्त किया। हितग्राहियों का कहना था कि केंद्र व राज्य सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना के कारण अब उनका स्वयं के पक्के मकान का सपना पूरा होने जा रहा है, जिससे उनके परिवार को झोपड़ियों और कच्चे मकानों की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।
नए जिले को संवारने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी: विक्रांत सिंह
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य हर गरीब के सिर पर पक्की छत मुहैया कराना है। इसी कड़ी में PMAY 2.0 के तहत आज 57 परिवारों को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि शहर के बुनियादी ढांचे और चौमुखी विकास के लिए बजट और संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। राज्य की भाजपा सरकार नए जिले को संवारने और इसे विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए लगातार नई योजनाओं को स्वीकृति प्रदान कर रही है।
वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और नगरवासी रहे मौजूद
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य घम्मन साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. बिशेसर साहू, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गिरजा चन्द्राकर, शशांक ताम्रकार, विकेश गुप्ता, प्रकाश सिंह, आयश सिंह, ऋषभ सिंह, संजय शर्मा, रामाधार रजक, शैलेन्द्र वर्मा, गोरेलाल वर्मा, अजय जैन, देविन बाई कोठले, मोनिका रजक, सुमित टांडिया, रूपेंद्र रजक, नंद चन्द्राकर, अनिल अग्रवाल सीएमओ पुनीत वर्मा सहित बड़ी संख्या में पालिका के कर्मचारी और स्थानीय नगरवासी उपस्थित थे।


