सोनेसरार वार्ड मे निर्माणाधीन सड़क के नीचे आ रही पाइपलाइन बार बार हो रही क्षतिग्रस्त, वार्ड मे पेयजल आपूर्ति ठप्प,
आठ माह से नही हटा पाए पाइपलाइन

आठ माह से नही हटा पाए पाइपलाइन,
सोनेसरार वार्ड मे निर्माणाधीन सड़क के नीचे आ रही पाइपलाइन बार बार हो रही क्षतिग्रस्त, वार्ड मे पेयजल आपूर्ति ठप्प,
प्रदीप बोरकर खैरागढ़ । आठ माह से सड़क चौड़ीकरण कार्य मे सड़क किनारे डाले गए पाइपलाइन को हटाने के लगातार अल्टीमेटम के बाद भी पालिका प्रशासन द्वारा कार्यवाही नही किए जाने का खामियाजा शहर के सोनेसरार वार्ड वासियों को दो दिन से भुगतना पड़ रहा है ।राजनांदगांव खैरागढ़ सड़क चौड़ीकरण शहर के सोनेसरार वार्ड मे मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण की कार्यवाही निर्माण एजेंसी द्वारा शुरू कराते सड़क के दोनो छोर की खुदाई की जा रही है। पालिका द्वारा सड़क किनारे डाले गए मुख्य पाइपलाइन के सड़क से सटे होने के कारण अब सड़क खुदाई मे पाइपलाइन नीचे आ रही है। खुदाई के दौरान पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने के चलते बुधवार से वार्ड मे पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप्प हो गई। गुरूवार को भी पेयजल आपूर्ति नही होने के बाद वार्डवासियो ने इसकी शिकायत की तो मामला सामने आया । लोनिवि अधिकारियो के संज्ञान में आने के बाद निर्माण एजेंसी को पाइपलाइन की मरम्मत कराने पालिका कर्मचारियो के साथ संधारण कार्य त्वरित रूप से करने के निर्देश दिए गए। गुरूवार को मुख्य पाइपलाइन की मरम्मत भी दोपहर बाद की गई लेकिन शाम को सप्लाई शुरू होने के बाद ही मुख्य पाइपलाइन फिर से क्षतिग्रस्त हो गई। शुक्रवार को भी वार्डवासियो को क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से ही पेयजल व्यवस्था बनाने मशक्कत करनी पड़ी ।
आठ माह से नही हटाई लाइन
राजनादंगांव खैरागढ़ स्टेट हाइवे के चौड़ीकरण की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही लोनिवि अधिकारियो ने पालिका प्रशासन को पाइपलाइन हटाने, उसकी मुआवजा राशि देने संबंधी पत्र लिखा था। लेकिन आठ माह में कई बार स्मरण पत्र जारी किए जाने के बाद भी पालिका प्रशासन कार्यवाही करने की बजाय नींद मे रहा। अब राजनांदगांव मार्ग में सोनेसरार वार्ड में ही लगभग एक किमी सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़क से सटे पाइपलाइन के कारण यह निर्माणाधीन सड़क के नीचे आ रहा है। ऐसे में जहां निर्माण कार्य बाधित हो रहा है। तो दूसरी ओर पाइपलाइन के लगातार फूटने से पेयजल आपूर्ति भी बाधित हो रही है। इसके चलते दिक्कत बढ़ गई है। लोनिवि अधिकारियों ने बताया कि पाइपलाइन फूटने की शिकायत के बाद पालिका के जल विभाग के कर्मचारियो के साथ निर्माण एजेंसी द्वारा त्वरित रूप से सुधार कार्य करवाया गया है। दिक्कत आ रही वहां मरम्मत और संधारण कराया जा रहा है ।





